होली पर रंग कैसे छुड़ाए - How To Remove Holi Colour From Skin in Hindi

होली पर रंग कैसे छुड़ाए - How To Remove Holi Colour From Skin in Hindi

होली की सारी मस्ती तब फुर्र हो जाती है जब आपके शरीर पर लगा रंग उतरने का नाम नहीं लेता। कैमिक्लयुक्त यह रंग त्वचा को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। यह स्किन को ड्राई कर देते हैं और कई बार तो लाल चकते के निशान भी हो जाते हैं। लेकिन होली के इन जिद्दी रंगों (Holi ke Rang) को छुड़ाना इतना भी मुश्किल नहीं है। कुछ आसान घरेलू उपायों से आप इन जिद्दी रंगों से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानें होली के रंग छुड़ाने की आसान विधियां (Tips to remove holi color):  

होली पर रंग कैसे छुड़ाए - How to remove holi colour from skin in hindi

गर्म नहीं ठंडे पानी का करें इस्तेमाल 

कई लोग सोचते हैं कि गर्म पानी से रंग जल्दी निकल जाता है लेकिन यह सच नहीं है। गर्म पानी से कई बार रंग और पक्का हो जाता है इसलिए होली के बाद नहाते समय ठंडे पानी का प्रयोग करना चाहिए। 

होली खेलने से पहले कर लें पूरी तैयारी 

होली खेलने जाने से पहले शरीर पर सही तरीके से क्रीम या तेल लगाना चाहिए। चेहरे पर कोल्ड क्रीम या नारियल तेल लगाने से रंग ज्यादा देर तक चेहरे पर नहीं टिकता। चेहरे के साथ बालों पर भी अच्छी तरह से तेल लगा लें। बालों पर तेल लगाना बेहद आवश्यक है वरना बालों से रंग जल्दी नहीं जाते। 

रंग ज्यादा लग जाए तो 

अगर चेहरे या शरीर के किसी हिस्से पर ज्यादा रंग लग जाए तो उस जगह बेसन, दही और गुलाबजल को मिलाकर बनाया गया पेस्ट लगाए। कुछ देर तक जब हल्का सूख जाए तो वहां रब करके धो लेना चाहिए। 
चेहरे पर होली का अधिक रंग लग जाए तो मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाना चाहिए जो ना सिर्फ रंग उतारने में मदद करेगा बल्कि आपके चेहरे को भी सुंदर बनाएगा। 

नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड में रंग या अन्य कैमिक्लस को काटने की क्षमता होती है। होली के दिन नींबू और शहद का लेप लगाकर उस जगह को धोने से रंग जल्दी छूट जाता है। 

जलन से बचने के लिए 

होली के दिन लो क्वालिटी के रंगों से चेहरे पर जलन होने लगती है जिससे बचने के लिए शहद और गिलिसरीन का लेप लगाना चाहिए। 

बालों से रंग छुड़ाने के लिए 

अंडे को बालों पर लगाकर 30 मिनट तक छोड़ दें और फिर हल्के शैम्पू से धो लें। इससे बाल मजबूत और सिल्की होते हैं। 
बालों से रंग छुड़ाने के लिए नींबू का रस और बेकिंग सोड़े का भी प्रयोग किया जा सकता है। 

क्या ना करें: 

•    गर्म पानी से ना नहीं 
•    ब्लीच ना करें 
•    शरीर को ज्यादा ना रगड़े  

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in