पेट में अल्सर के घरेलू उपाय - Home Remedies for Stomach Ulcer in Hindi

पेट में अल्सर के घरेलू उपाय - Home Remedies for Stomach Ulcer in Hindi

अल्सर (ulcer) शरीर की ऊपरी त्वचा या म्यूकस झिल्ली पर उभरा हुआ घाव होता है। अल्सर ज्यादातर हेलिकोबैक्टर पायलोरी (Helicobacter pylori) नाम के जीवाणु द्वारा होता है। पेट की आंत (Intestine) में कई प्रकार के द्रव्य निकलते हैं जो भोजन को पचाने में सहायक होते हैं लेकिन जब यह द्रव्य ज्यादा मात्रा में निकलते हैं तो पेट व आंत की कोमल त्वचा को जलाने लगते हैं। इसके कारण पेट में घाव बन जाता है। 

जानिए अल्सर से बचाव के घरेलू उपाय - Home remedies for ulcer

1. पोहा - Bitten rice

पोहा अल्सर के उपचार में बेहद फायदेमंद है। पोहा और सौंफ को बराबर मात्रा में मिलाकर पाउडर बना लें। इस पाउडर की 20 ग्राम मात्रा को 2 लीटर पानी में घोलकर रख दीजिए। दोपहर से रात तक इस पानी को पूरा खत्म करें। अल्सर से राहत मिलेगी।

2. पत्ता गोभी और गाजर - Cabbage and carrot

पत्ता गोभी में लेक्टिक एसिड होता है जिससे एमीनो एसिड बनता है जो पेट में रक्त का प्रवाह बढ़ाता है। इसके साथ ही पत्ता गोभी में विटामिन सी (vitamin c) भी उच्च मात्रा में होता है। पत्ता गोभी और गाजर को बराबर मात्रा में मिलाकर जूस तैयार करें और सुबह शाम एक-एक कप पीएं।

3. नारियल - Coconut

नारियल में एंटीबैक्टीरियल गुण पाये जाते हैं, जो कि अल्सर पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मार देते हैं। नारियल के दूध और पानी में भी एंटी- अल्सर गुण पाये जाते हैं। अल्सर के उपचार के लिए रोजाना नारियल पानी पीएं। नारियल के तेल का सेवन भी अल्सर से बचाता है।

4. गाय का दूध - Cow milk

हल्दी में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, गाय के दूध में हल्दी मिलाकर पीने से भी अल्सर रोगियों को लाभ मिलता है।

5. बादाम - Almond

अल्सर रोगियों को बादाम पीसकर, खाने से लाभ होता है। बादाम को पीसकर उसका दूध जैसा बनाकर पीएं।

6. सहजन - Drum stick

सहजन की फली भी स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद फायदेमंद है। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो रोगों से लड़ने में सहायक होते हैं। सहजन की फली को पीसकर, दही के साथ मिलाकर खाने से अल्सर रोग में आराम मिलता है।

7. शहद - Honey

कच्चा शहद भी पेट के अल्सर में बेहद लाभकारी है। शहद में ग्लूकोज पैरॉक्साइड (glucose peroxide) पाया जाता है, जो पेट में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म कर देता है। इसके साथ ही शहद के सेवन से पेट की जलन से भी आराम मिलता है।

8. केला - Banana

केला में एंटीबैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं। केला खाने से एसिडिटी से भी राहत मिलती है। कच्चा और पका दोनों ही तरह का केला खाने से अल्सर रोगियों को बेहद आराम मिलता है। कच्चे केले की सब्जी बनाकर उसमें एक चुटकी हींग मिलाकर खाएं।

9. लहसुन - Garlic

लहसुन पेट के अल्सर में बेहद लाभकारी है। उपचार के लिए दो से तीन लहसुन की कलियों को कुचलकर, पानी के साथ खाएं।

10. बेलफल - Wood apple

पेट के अल्सर में बेलफल और उसकी पत्तियों का सेवन भी बेहद लाभदायक है। पत्तियों में मौजूद टेनिन्स पेट को, किसी भी तरह के नुकसान से बचाता है। बेलफल का रस भी पेट की जलन और दर्द को दूर कर, अल्सर से बचाता है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in