पेट दर्द के घरेलू उपाय - Home Remedies for Stomach Pain in Hindi

पेट दर्द के घरेलू उपाय - Home Remedies for Stomach Pain in Hindi

पेट का दर्द एक आम समस्या है। गैस, बदहजमी (Indigestion), पेट में सूजन (Swelling in Stomach), ऐंठन (Cramps), उल्टी (Vomiting), आदि प्रकार की समस्याएं होने पर पेट दर्द की शिकायत शुरू हो जाती है।

हालांकि कई दफा पेट में पथरी (Stone), हार्निया (Hernia) या संक्रमण (Infection) आदि होने पर भी पेट दर्द होता है। इतना ही नहीं कई बार जरूरत से ज्यादा खा लेने पर (Ovar Eating) भी पेट दर्द की समस्या होती है।

हम आपको कुछ घरेलू नुस्ख़े बता रहे हैं, जिन्हें आजमाकर आप पेट दर्द से राहत पा सकते हैं। फिर भी यदि पेट दर्द की समस्या लगातार बनी रहे तो चिकित्सक को दिखाना जरूरी होता है, पर घरेलू नुस्खों से सामान्य पेट दर्द को चुटकियों में ठीक किया जा सकता है। 

पेट दर्द के लिए घरेलू नुस्ख़े - Home Remedies for Stomach Ache in Hindi

सेब का सिरका - Apple Cider Vinegar

सेब के सिरके में यूं तो एसिडिक गुण होते हैं लेकिन यह एसिड से राहत देने में भी प्रभावी है। पेट दर्द से राहत के लिए एक चम्मच कच्चे और अनफिल्टर्ड सेब का सिरका को एक कप पानी में मिलाएं। इसके बाद इसमें एक चम्मच कच्चा शहद मिलाएं। इस पेय को दिन में दो से तीन बार पिएं। पेट दर्द से बेहद राहत मिलेगी।

सौंफ - Fennel

पेट दर्द से बचाव के लिए सौंफ भी बेहद गुणकारी है। बहुत मसालेदार और वसा वाले खाने से होने वाली अपच को बेहद जल्दी ठीक कर देती है। सौंफ में वोलाटाइल तेल (volatile oil) होता है जो कि जी मिचलाने को भी कंट्रोल करता है।

पेट दर्द से बचाव के लिए सौंफ के दानों को तवे पर हल्का सा गर्म करें और उसका पाउडर बना लें। पानी के साथ इस पाउडर को दिन में दो बार लें। सौंफ के दानों से तैयार चाय या सौंफ को यूं ही मुंह में डालकर चबाने से भी अपच से राहत मिलती है। साथ ही यह माउथ फ्रेशनर की तरह काम भी करती है।

अदरक - Ginger

अदरक में पाचन रस और एंजाइम समाहित होते हैं जो कि खाने को पचाने में बेहद लाभकारी हैं। पेट दर्द से राहत के लिए अदरक के छोटे छाटे टुकड़ों पर नमक डालकर उन्हें यूं ही चबाया जा सकता है।

इसके अलावा दो चम्मच अदरक के रस में नींबू का रस, ओर थोड़ा सा काला और थोड़ा सा सफेद नमक मिलाकर बिना पानी के पीने से बेहद राहत मिलती है। अदरक के रस और शहद को गुनगुने पानी के साथ भी लिया जा सकता है। अदरक की चाय भी बेहद लाभकारी होती है। इतना ही नहीं खाना बनाने में अदरक का प्रयोग मसाले के तौर पर करने से भी अदरक बेहद लाभ देता है।

बेकिंग सोडा और नींबू - Baking Soda and Lemon

पेट दर्द से राहत के लिए बेकिंग सोडा सबसे आसान घरेलू उपाय है। आधे गिलास पानी में थोडा़ सा बेकिंग सोडा मिलाकर, इसमें नींबू मिलाएं।  इस पानी को पिएं। इससे तुरंत राहत मिलती है।

अजवायन - Carom Seed

अजवायन पेट को दुरूस्त रखने और खाने को पचाने के साथ ही पेट दर्द से भी राहत देती है। सौंठ और अजवायन को मिलाकर पाउडर बनाएं। इस पाउडर की एक चम्मच में काली मिर्च मिलाएं और गर्म पानी के साथ पिएं। इस पेय को दिन में एक या दो बार पी सकते हैं। अजवायन के दानों को यूं भी मुंह में रखकर चबाया जा सकता है।

पुदीना और कैमोमाइल - Mint and Chamomile

पुदीना या कैमोमाइल की हर्बल या ग्रीन टी भी पाचन शक्ति को दुरूस्त रखती है। खाना खाने के बाद एक कप हर्बल टी पीने से खाना जल्दी पचता है और पेट में वसा भी जमा नहीं होती। ऐसे में आपका वजन भी मेंन्टेन रहता है। लेकिन खाने के बाद सामान्य चाय या कॉफी से बचना चाहिए।

दही - Curd

खाने के साथ नमकीन दही का इस्तेमाल भी आपकी पाचन शक्ति को बढ़ाता है और पेट दर्द से राहत देता है। रात के समय दही की जगह छाछ में काला नमक और भुना हुआ जीरा डालकर पिएं। पेट में जलन से भी राहत मिलेगी।
इतना ही नहीं सुबह नाश्ते में और दोपहर के खाने में भी दही का इस्तेमाल सर्वोत्तम है। खासकर गर्मियों के दिनों में यह पेट के साथ ही पूरे शरीर के लिए भी फायदेमंद है।

गर्म सेंक - Warm Compress

गर्म सेंक से पेट का दर्द तुरंत ठीक हो जाता है। ऐसा करने से पाचन क्रिया को गति मिलती है और भोजन ठीक से पचता है जिससे पेट दर्द से राहत मिलती है। गर्म सेंक के लिए हीटिंग पैड या बोतल में गरम पानी भरकर भी सिकाई की जा सकती है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in