दस्त रोकने के घरेलू उपाय - Home Remedies for Loose Motions (Diarrhea) in Hindi

दस्त रोकने के घरेलू उपाय - Home Remedies for Loose Motions (Diarrhea) in Hindi

लूज मोशन या दस्त शरीर को कमजोर बना देते हैं। इससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है जिससे शरीर के जरूरी खनिज भी शरीर से बाहर निकल जाते हैं। इस कारण व्यक्ति को कमजोरी महसूस होती।
दस्त की शिकायत कई कारणों से हो सकती है जैसे-  बासी खाना खाने, किसी खाने से एलर्जी होने, किसी तरह का तनाव होने, दूषित पानी या खाना खाने, शराब आदि ज्यादा पीने से या कभी कभी कुछ दवाईयों के सेवन से भी।
आइए हम आपको बताते हैं कि घरेलू नुस्खों की सहायता से किस तरह से आप लूज मोशन की समस्या से राहत पा सकते हैं।

दस्त के उपचार के लिए घरेलू नुस्खे - Home Remedies for Loose Motion in Hindi

सरसों के बीज - Mustard Seeds

सरसों के बीज लूज मोशन रोकने में कारगर होते हैं। उपचार के लिए थोड़े से पानी में सरसों के बीज डालकर एक घंटे के लिए अलग रख दें। इसके बाद इस पानी को टॉनिक की तरह पिएं। लूज मोशन से राहत मिलेगी।

नींबू पानी - Lemonade

नींबू का रस पेट साफ करने में सहायक है। उपचार के लिए एक गिलास पानी में थोड़ी चीनी, थोड़ा नमक और एक नींबू का रस मिलाकर पिएं। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और लूज मोशन भी रूक जाएंगे।

अनार - Pomegranate

लूज मोशन के उपचार के लिए अनार को चबाकर खाएं। यदि दाने चबाना पसंद न हो तो अनार का ताजा रस निकालकर भी पिया जा सकता है। इससे भी दस्त रूक जाते हैं।

मेथी - Fenugreek Seeds

मेथी जीवाणुरोधी होती है जो कि लूज मोशन रोकने में सहायक है। उपचार के लिए एक से दो चम्मच मेथी के दाने लेकर इनका पाउडर बना लें। इस पाउडर को एक गिलास पानी में डालकर पिएं।

साबूदाना - Sago

साबूदाना पेट दर्द के साथ ही पाचन शक्ति को बढ़ावा देकर लूज मोशन रोकने में सहायता करता है। उपचार के लिए तीन से चार घंटों के लिए साबूदाना को पानी में भिगा दें। इसके बाद इस पानी को दिनभर में चार से पांच बार  पिएं।

दूध को कहें ना - No milk or milk product

जब तक आप लूज मोशन से परेशान हैं, दूध या दूध से बने पदार्थों का सेवन न करें। आपकी आंत (intestine), दूध या दूध से बने पदार्थों को पचा नहीं पाएगी, नतीजा समस्या और भी बढ़ सकती है।

कच्चा पपीता - Raw Papaya

कच्चा पपीता लूज मोशन से राहत देता है साथ ही पेट की मरोड़ और पेट दर्द से भी निजात दिलाता है। उपचार के लिए, पपीते को कद्दूकस करके तीन कप पानी में डालें। इस पानी को लगभग दस मिनट तक उबालें। यही पानी आपको दिन में तीन से चार बार पीना है। ऐसा करने से दस्त रूक जाएंगे।

सौंठ - Dry Ginger Powder

अदरक का पाउडर या सौंठ पाचन शक्ति को बढ़ाता है और पेट दर्द से राहत देता है। उपचार के लिए, एक कप छाछ में आधी चम्मच सौंठ मिलाएं और दिन में कम से कम तीन से चार बार पिएं।

लौकी का रस - Bottle Guard Juice

लौकी का रस, शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता इसलिए लूज मोशन से पीड़ित व्यक्ति को लौकी का रस देना फायदेमंद होता है।
उपचार के लिए एक ताजा लौकी को छीलकर, धोकर छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें और मिक्सी में डालकर पीस लें। इसके बाद इसे छानकर रस को किसी बर्तन में निकाल लें। लौकी के जूस को स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें काली मिर्च और काला नमक मिलाया जा सकता है।

स्टार्च युक्त खाना - Starch Rich Food

लूज मोशन से परेशान हैं तो स्टार्च युक्त खाना खाएं। यह खाना आसानी से पच जाता है और पेट में भारी नहीं लगता। स्टार्चयुक्त खाने में गीला सफेद चावल, उबले आलू और गाजर आदि खाई जा सकती है।

चाय पत्ती - Tea

लूज मोशन से तुरंत राहत चाहते हैं तो चाय पत्ती को पीसकर, एक चम्मच चाय पत्ती को खाकर पानी पिएं। इससे लूज मोशन रूक जाएंगे। नवजात (infant) और छोटे बच्चों को चाय पत्ती को पानी में घोलकर वह पानी एक या दो चम्मच करके पिलाया जा सकता है। इससे भी दस्त रूक जाएंगे।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in