समस्या बढ़ने पर लेज ट्रीटमेंट या केमीकल पील थेरेपी की जा सकती है लेकिन कई बार केवल घरेलू नुस्खों से भी डार्क सर्कल को हटाया जा सकता है। हालांकि ज्यादातर मामलों में आंखों के नीचे के काले घेरों के लिए डॉक्टर की मदद की जरूरत नहीं पड़ती।
टमाटर - Tomato
टमाटर डार्क सर्कल को ठीक करने का आसान तरीका है। यह आंखों के काले घेरों को ठीक करके त्वचा को मुलायम और लचीली बनाता है। उपचार के लिए एक चम्मच टमाटर के रस में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर आंखों के नीचे लगाएं। लगभग 10 मिनट तक लगा रहने दें और उसके बाद पानी से धो दें। हफ्ते में दो बार इस प्रक्रिया को दोहराएं। ज्यादा फायदे के लिए हर रोज नींबू का रस और पुदीना मिलाकर टमाटर का जूस भी पिया जा सकता है।
कच्चा आलू - Raw Potato
कच्चे आलू को कूद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। इस रस में रूई के कुछ टुकड़े भिगाकर आंखों के ऊपर रखें। रूई इतनी बड़ी होनी चाहिए कि पूरी आंख ढक जाए। इसे 10 मिनट तक लगाकर रखें और सके बाद ठंडे पानी से धो दें।
ठंडे टी बैग - Cold Tea Bag
ग्रीन टी या कैमोमाइल के टी बैग को पानी में भिगाकर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें। जब यह ठंडे हो जाएं तो इन्हें आंखों के ऊपर रखें। इस प्रक्रिया को रोजाना करें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आंखों के नीचे के काले घेरे खत्म हो जाएंगे।
ठंडा दूध - Ccold Milk
ठंडे दूध में रूई को भिगाकर आंखों के ऊपर रखें। तकरीबन 10 मिनट बाद ठंडे पानी से आंखों को धो दें। दूध से भी त्वचा मुलायम, साफ और लचीली बनती है।
संतरे का रस - Orange Juice
संतरे के रस में ग्लिसरीन की कुछ बूंदे मिलाकर आंखों के आस-पास लगाएं। ऐसा करने से डार्क सर्कल भी हटेंगे और आंखों को प्राकृतिक ग्लो भी मिलेगा।
योगा - Yoga
डार्क सर्कल का मुख्य कारण तनाव माना जाता है या अनहेल्दी लाइफस्टाइल। ऐसे में नियमित योग करने से शारीरिक और मानसिक सुकून मिलता है। योग करने से मन शांत रहता है जिससे काले घेरे होने के चांसेस कम हो जाते हैं। योग करने से शरीर के सभी अंग सुचारू रूप से कार्य करने लगते हैं।