चिकन पॉक्स का घरेलू उपचार - Home Remedies for Chicken Pox in Hindi

चिकन पॉक्स का घरेलू उपचार - Home Remedies for Chicken Pox in Hindi

शरीर में तेजी से खुजली होना, लाल दाने निकल आना चिकन पॉक्स या चेचक (Chicken pox) के प्रमुख लक्षण हैं। 1 वर्ष से लेकर 10 वर्ष तक के बच्चों में चिकन पॉक्स का खतरा ज्यादा होता है। खान-पान में हुई अनियमितता चिकन पॉक्स के फैलने का प्रमुख कारण होती है। इस दौरान नाखून से चकत्तों को हटाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, ऐसा करने से यह फैलता है।

चेचक (Chechak) के समय खान-पान का उचित ध्यान रखना चाहिए। मसालेदार और ऑयली खाना खाने से बचें। चिकनपॉक्स के किसी मरीज को कभी एस्प्रिन नहीं देनी चाहिए। इससे उसकी हालत खराब हो सकती है। चिकन पॉक्स होने पर बाहर और भीड़ वाली जगह पर जाने से परहेज करें। हो सके तो इस दौरान लोगों से दूर रहें। 

जानिए चिकन पॉक्स से बचाव के घरेलू नुस्खे - Home Remedies for Chicken pox

निम्न उपचारों को अपनाकर इस बीमारी से राहत पाई जा सकती है:

1. जई का आटा - Oat Flour

चिकन पॉक्स होने पर शरीर में बहुत तेज खुजली होती है। खुजली से बचने के लिए जई के आटे को पानी में मिलाकर स्नान करना चाहिए। 2 लीटर पानी में 2 कप जई का आटा मिलाकर लगभग 15 मिनट तक उबालें, पके आटे को एक कॉटन के बैग में अच्छी तरह से बांधकर बॉथ टब में डालकर नहाएं।

2. भूरा सिरका - Brown Vinegar

आधा कप भूरे सिरके को पानी में डालकर नहाने से शरीर में हो रही खुजली से निजात पायी जा सकती है। इससे दानों की सूजन कम होती है और दाने सूखने भी लगते हैं।

3. नींबू का रस - Lemon Juice

नींबू का रस पीने से चिकन पॉक्स में राहत मिलती है। उपचार के लिए समय समय पर एक गिलास साफ पानी में नींबू निचोड़कर पीते रहें।

4. नीम की पत्तियां - Margosa Leaves

नीम की पत्तियों को गर्म पानी में डालकर नहाने से खुजली समाप्त होती है। नीम प्राकृतिक रूप से एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। ऐसे में चिकन पॉक्स ठीक करने में बेहद फायदेमंद है।

5. बेकिंग सोडा - Baking Soda

आधा चम्मच बेकिंग सोडा को एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाएं और इस लेप को पूरे शरीर पर लगाकर सूखने दें। इससे चिकनपॉक्स जल्द ठीक हो जाता है।

6. सेब का सिरका - Apple Cider Vinegar

आधा कप सेब के सिरके को हल्के गर्म पानी में मिलाकर नहाने से राहत मिलती है। इस पानी में तकरीबन 20 मिनट तक जरूर बैठें।

7. विटामिन ई तेल - Vitamin E Oil

विटामिन-ई युक्त तेल को शरीर पर लगाने से चिकन पॉक्स के दौरान होने वाली खुजली से राहत मिलती है।

8. गाजर - Carrot

उबले गाजर और धनिया खाने से चिकन पॉक्स से आई कमजोरी कम होती है। गाजर और धनिया का सूप बनाकर पीने से राहत मिलती है।

9. हर्बल चाय - Herbal Tea

तुलसी, गेंदा और कैमोमाइल को मिलाकर चाय बनाइए फिर उसमें शहद या नींबू मिलाकर पीजिए। इस चाय को दिन में 3-4 बार पीने से राहत मिलती है।

10. हरी मटर - Green Pea

हरी मटर को पानी में पकाकर इसके पानी को शरीर में लगाइए, इससे चिकन पॉक्स के लाल चकत्ते समाप्त होते हैं।

11. अदरक - Ginger

बाथ टब में ठंडा पानी लें और उसमें अदरक डालकर तीस मिनट तक छोड़ दें। उसके बाद इस पानी में बैठ जाएं। इससे चिकनपॉक्स के दौरान होने वाली खुजली में आराम मिलता है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in