क्या करें अगर होली का रंग आंख में चला जाए - Eye Care tips in holi in Hindi

क्या करें अगर होली का रंग आंख में चला जाए - Eye Care tips in holi in Hindi

होली एक त्यौहार है जिससे क्या बच्चे और क्या बड़े। हर्षो-उल्लास का यह पर्व अक्सर गलत कारणों से हमारे लिए चिंता खड़ी कर देती है।  होली के दिन अगर आपके आंखों या बालों में रंग (Holi ke Rang) चला जाए तो यह आपको काफी परेशान कर देता है। आइए जाने अगर होली के रंग आंखों में चले जाए (Holi Tips in Hindi) तो क्या करना चाहिए? 

क्या करें अगर होली का रंग आंख में चला जाए - Eye care tips for Holi in Hindi

•    अगर किसी कारण से आंखों में होली का रंग चला जाए तो रंग वाले हाथों से आंख ना छूए, हाथ धोने के बाद ही आंखों को छुएं। आंखों को मसलने से समस्या और अधिक बढ़ सकती है। 
•    गुलाबजल से आंखो को ठंडक मिलती है। इसलिए अगर आंखों में रंग चला जाए तो ठंडे पानी के साथ आंखों में गुलाब जल की कुछ बूंदे भी डालनी चाहिए। 
•    होली खेलने से पहले आंखो के आसपास क्रीम लगानी चाहिए ताकि होली का रंग यहां से आसानी से हट जाए। 
•    होली खेलते समय एक ट्रेंडी चश्मा पहनना आपको आंखों से बचाने के साथ आपकी पर्सनेलिटी को भी निखारेगा। 
•    होली के बाद नहाते या मुंह धोते समय आंखे बंद रखें ताकि रंग आंखों में ना पहुंचे। कई बार बाल धोते हुए आंखों में रंग चला जाता है। 
•    होली के दिन बाहर यात्रा करने से बचें। 
•    होली खेलते हुए लोगों से पहले ही आग्रह करें कि आंखों पर रंग ना लगाया जाए। 
•    होली खेलते हुए आंखों में लैंस ना लगाएं। 

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in