प्रेग्नेंसी के बाद वजन कम करने के तरीके - How to lose weight after pregnancy naturally in Hindi

प्रेग्नेंसी के बाद वजन कम करने के तरीके - How to lose weight after pregnancy naturally in Hindi

प्रेग्नेंसी के बाद मोटापा बढ़ना एक आम समस्या होती है। कई बार अच्छी फिगर होने के बावजूद डिलिवरी के बाद शेप खराब होने लगता है। आप चाहें तो आसानी से इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं, इसके लिए किसी स्ट्रिक्ट डाइट या दवाई की जरूरत नहीं होती है। आइए जानें कुछ ऐसे टिप्स (Tips to Loss Weight After Pregnancy) जिनसे आप बच्चें के जन्म के बाद भी वजन को कम कर सकती हैं।   

बच्चे के जन्म के बाद वजन कम करने के टिप्स - Tips to Loss Weight After Pregnancy in Hindi

1. समय लें - Take Your Time

बच्चे के जन्म के समय अकसर मां का वजन बढ़ ही जाता है। इसलिए अधिक परेशान ना हो और बच्चे के जन्म के बाद खुद को थोड़ा समय दें। वजन कम करने की दिशा में कम से कम 2 महीने बाद ही कोई विचार करें। 

2. डॉक्टर से सलाह लें - Consult to Doctor First

अगर आप वजन कम करने का निर्णय लेती हैं तो इस बारे में डॉक्टर को जरूर बताएं। यह बहुत ही आवश्यक है क्योंकि हो सकता है कि अगर बच्चा कमजोर हो तो डॉक्टर वजन कम ना करने की जगह आपको अपनी डाइट बराबर रखने को कहें। 

3. डाइटिंग बिलकुल ना करें - Don't diet

वजन कम करने की शुरुआत धीरे-धीरे करें और इस दौरान डाइटिंग बिलकुल ना करें। इसकी जगह आप ऐसा खाना खाए जिनसे पौषक तत्व भी मिले और फैट भी ना बढ़ें। मछली, मीट, बीन्स, हरी सब्जियों आदि का अधिक सेवन करें। 

4. स्तनपान अवश्य कराएं - Breastfeed 

कई डॉक्टरों का मानना है कि स्तनपान कराने से वजन कम होता है। स्तनपान कराने में शरीर को लगभग 300-500 कैलोरी खर्च करनी पड़ती है। ऐसे में आपकी अतिरिक्त चर्बी जल्दी कम और सुरक्षित तरीके से कम होती है। 

5. खूब सारा पानी पिएं - Drink up

पानी के गुण बताने की कोई जरूरत नहीं है। यह ना सिर्फ आपको हाइड्रेट रखेगा बल्कि इसकी सहायता से पेट में जमी गंदगी भी दूर होती है। सुबह-शाम हल्के गर्म पानी में नींबू और शहद डालकर पीने से अतिरिक्त चर्बी खत्म होती है। 

6. हेल्दी स्नैक्स और फैट लें - Take Healthy Snacks and Fat

स्नैक्स खासकर बिस्कुट या चाय के साथ खानी वाली चीजों में सतर्कता बरतें। सफेद ब्रेड की जगह ब्राउन ब्रेड इस्तेमाल करें, गेहूं के बिस्कुट, मेवे, किशमिश, पॉपकॉर्न आदि खाएं। फुल क्रीम दूध की जगह धीरे-धीरे स्किमड मिल्क लें। 

7. धीरे-धीरे और पांच-छह बार खाएं - Take Small Portions

स्तनपान कराने वाली महिलाओं को अतिरिक्त एनर्जी की जरूरत होती है इसलिए अपना खाना कम मत कीजिए। बस ऐसी चीजें खाइए जिनमें अधिक पोषक तत्व हो और एक साथ अधिक खाने की जगह थोड़ा-थोड़ा करके खाइए। 

8. थायरॉइड की जांच - Thyroid Test

कुछ महिलाओं में प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ने का एक अहम कारण हाइपोथाइराइड भी होता है। इसलिए अगर लगातार वजन बढ़ने की समस्या हो तो थायरॉइड की जांच अवश्य करानी चाहिए।

योगा और हल्के व्यायाम करें - Do Yoga and Easy Exercises in Hindi

बच्चे के जन्म के बाद भारी व्यायाम कतई ना करें। वजन कम करने के लिए आसान योगा और हल्के व्यायाम करना लाभदायक होता है। हल्के क्रंच्स, हिप रेज (Hip Raise), जॉगिंग आदि लाभदायक होता है। अगर व्यायाम करने का मन ना हो तो अपने बच्‍चे के साथ कुछ देर की वॉक पर जाएं। 

उपरोक्त टिप्स के साथ प्रेगनेंसी के बाद शेप में आने के लिए निम्न प्रयोग भी किए जा सकते हैं: 

  • लेमन टी, ग्रीन टी जैसे पेय अधिक लें। 
  • सोने से पहले और खाने के बाद टहलने अवश्य जाएं। 
  • ताजे फल खाएं, सेब, तरबूज, संतरे आदि से वजन कम होने में सहायता मिलती है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in