कंडोम का इस्तेमाल, फायदे और जानकारी - Kondom in Hindi

कंडोम का इस्तेमाल, फायदे और जानकारी - Kondom in Hindi

कंडोम के फायदे और नुकसान - Advantages and Disadvantages of Kondom in Hindi

एड्स और अन्य यौन संक्रमित बीमारियां आज अपने चरम पर हैं, असुरक्षित यौन संबंध बनाने वाले लोगों को इसका काफी खतरा रहता है। अनैतिक संबंध, एक से अधिक लोगों के साथ संभोग, ओरल या एनल संभोग के बढ़ते चलन ने यौन संक्रामक बीमारियों (STD's) को फैलने का भरपूर मौका दिया है। इन बीमारियों से बचाव का एक सुरक्षित और आसान तरीका है कंडोम या निरोध (Kondom or Nirodh)।

कंडोम के कई फायदे तो कई नुकसान भी हैं। आइए जानें कंडोम के फायदे और नुकसान।

कंडोम के फायदे - Benefits or Advantages of Kondom in Hindi

1. यौन संक्रामक बीमारियों से बचाव - Prevention From STD's

कंडोम प्राइवेट पार्ट्स पर एक बेरियर (Barrier) की तरह काम करता है। इससे स्पर्म और अन्य कीटाणु नहीं फैलते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार अगर एक से अधिक पार्टनर हैं तो इंटरकोर्स के समय कंडोम का इस्तेमाल करने से एड्स के खतरे को काफी हद तक खत्म किया जा सकता है।

2. अनचाहे गर्भ से मुक्ति - Prevention From Unwanted Pregnancy

अनचाहे गर्भ की चिंता से बचने के लिए कंडोम सबसे प्रभावी माना जाता है। शादी से पहले जहां यह अनचाही प्रेगनेंसी से बचाव में मदद करता है वहीं शादी के बाद परिवार नियोजन का सबसे प्रभावी और असरदार तरीका है।

3. ल्यूब्रिकेंट्स - Lubricant

कंडोम का प्रयोग करने से महिलाओं के प्राइवेट पार्ट्स में होने वाले सूखेपन से भी निजात मिलती है। इसपर लगा ल्यूब्रिकेंट्स काफी प्रभावी होता है।

4. आसान और सस्ता तरीका - Easy and Convenient Method

कंडोम आज लगभग अधिकतर मेडिकल स्टोर में उपलब्ध होता है। यह सस्ता और पसंद के हिसाब से विभिन्न रंगों, फ्लेवर व साइज में उपलब्ध होता है।

कंडोम से होने वाले नुकसान - Disadvantages of Kondom in Hindi

1. यौन संबंधित समस्याओं का खतरा - Risk of STD's

कंडोम के अधिक प्रयोग के कारण कई बार यौन संबंधित समस्याओं के होने का खतरा रहता है। ठीक तरह से कंडोम का इस्तेमाल न करने से कंडोम के अंदर रहने के खतरे भी बढ़ जाते हैं। ज्यादा टाइट या ढीला होने पर यह प्राइवेट पार्ट्स की त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है।

2. कंडोम फटने से प्रेगनेंसी - Risk of Pregnancy

कंडोम यूं तो अनचाहे गर्भ से पूरी तरह सुरक्षा प्रदान करता है लेकिन अगर यह अंदर फट जाए या लीक हो जाए तो गर्भ ठहरने की समस्या हो सकती है। कई बार अधिक गीलेपन के कारण यह फिसल भी जाता है और उन पलों के आनंद को कम कर देता है।

3. कंडोम के लेटेक्स से एलर्जी - Allergy to Latex

कंडोम में इस्तेमाल होने वाले लेटेक्स से एलर्जी महिलाओं की सबसे बड़ी समस्या है। साथ ही कई बार विभिन्न फ्लेवर ट्राई करने के चक्कर में गंभीर एलर्जी भी देखने को मिलती है। कंडोम अगर सूट नहीं कर रहा हो तो इससे संभोग के दौरान खुजली इत्यादि होने का डर रहता है।

4. गुप्तांग की इम्यूनिटी को नुकसान - Reduces Natural Immunity of Private part

महिलाओं के जननांगों में इंटरकोर्स के दौरान स्वत: ल्यूब्रिकेंट और इस दौरान कीटाणुओं से लड़ने की क्षमता होती है जो कंडोम के प्रयोग से कम हो जाती है। कंडोम, योनि की इम्यूनिटी को नुकसान पहुंचा सकता है।

कंडोम के अन्य नुकसान - Other Side Effects of Kondom in Hindi

  • इंटरकोर्स से पहले कंडोम पहनते समय ध्यान बंट जाता और आनंद कम हो जाता है।

  • कई पुरुषों को शिकायत होती है कि वह कंडोम पहनने की प्रकिया के दौरान स्खलित हो जाते हैं।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in