कैसे करें एक महिला को सेक्सुअली संतुष्ट - How to satisfy a woman in bed in Hindi

कैसे करें एक महिला को सेक्सुअली संतुष्ट - How to satisfy a woman in bed in Hindi

अकसर मर्दों का एक बड़ा सवाल होता है कि वह कैसे अपनी महिला साथी को बेड पर खुश कर सकें? कौन-सी चीजें है जो स्त्रियों को सेक्सुअली तृप्ति प्रदान करती हैं? आइए जानें कुछ ऐसे टिप्स जिनसे आप अपनी महिला साथी को बिस्तर में फीलगुड करा सकते हैं। 

महिलाओं को सेक्सुअली संतुष्ट करने के टिप्स - Tips to Satisfy A Woman In Bed in Hindi

फोरप्ले पर दें ध्यान - Foreplay is necessary

सेक्स के दौरान फोरप्ले एक ऐसी चीज है जिसके फायदे अनेक हैं। यह सेक्स से पहले महिला को तैयार करने में मदद करता है। किसिंग, नाजुक अंगों पर हाथ फिराने और अन्य कई माध्यमों से पहले उन्हें तैयार करने की कोशिश करें। 

धीरे-धीरे आगे बढ़ें - Take time, do slowly

फोरप्ले और इससे आगे बढ़ते समय जल्दबाजी ना दिखाएं। उनके मूड के अनुसार अपनी लय बनाएं। इंटरकोर्स भी आराम-आराम से करें और फिर अगर जरूरत हो तो गति बढ़ाएं। 

ध्यान केंद्रित रखें - Take full attention

सेक्स के दौरान महिला पार्टनर को खुश करने के लिए उनके पूरे शरीर को समान रूप से प्यार करना जरूरी है, साथ ही इस दौरान मन को भटकने ना दें। 

शरारत करें - Do Naughty Acts

महिलाओं को संतुष्ट करने और उन्हें सेक्स से पहले तैयार करने के लिए कुछ शरारतें करना भी अच्छा होता है जैसे होठों को संवेदनशील अंगों पर फिराना, किसी और तरीके से देह को छूना महिलाओं, जीभ से नाजुक अंगों का स्‍पर्श आदि भी महिलाओं का मन मचलाने के लिए काफी होता है।

ओरल सेक्स आजमाएं - Do oral sex

पुरुषों की भांति महिलाओं को भी ओरल सेक्स पसंद होता है। एक रिसर्च के अनुसार कई महिलाएं ओरल सेक्स से जल्दी चरमसुख तक पहुंचती हैं। महिलाएं सेक्स के दौरान प्राइवेट पार्ट्स पर की गई शरारत को वह अधिक पसंद करती है। 

उनके सेंसिटिव पार्ट्स को पहचानें - Discover her sensitive zones

जरूरी नहीं कि आपकी फीमेल पार्टनर के ब्रेस्ट ही उनके सबसे सेंसिटिव पार्ट्स हों। हो सकता है गर्दन या कान के पीछे, स्तनों के नीचे, नाभि पर या कमर पर किस करना उनको ज्यादा तड़प पैदा करे।

एक्सपेरिमेंट्स करें - Do experiments

महिलाओं को सेक्स (Sex) के दौरान नए प्रयोग करना काफी अच्छा लगता है। वूमेन ऑन टॉप या डॉगी स्टाइल सेक्स पॉजिशन उनको नयेपन का अनुभव करा सकती है। ऐसी पॉजिशन जिनमें महिलाएं आनंद ले, अवश्य आजमानी चाहिए। 

ढील ना छोड़ें - Be strong

सेक्स के दौरान अपनी पकड़ को बिलकुल भी कमजोर ना बनने दें। एक बार लय बना लेने के बाद उसे मुकाम तक पहुंचाकर ही दम लें। चरमसीमा या ऑर्गेज्म के दौरान अपनी महिला साथी को कसकर पकड़ें। 

तारीफ करें, थोड़ी बातचीत करें - Talk to her

अकसर महिलाओं को शिकायत रहती है कि पुरुष डिस्चार्ज होने के बाद चुपचाप सो जाते हैं। तो अगर आप अपनी महिला साथी को बेड पर अधिक खुश करना चाहते हैं तो अगली बार उनसे "उन" हसीन लम्हों के बाद बात करें और उनकी तारीफ करें। 

उपरोक्त टिप्स (Sex Tips in Hindi) के अलावा बेड पर उनकी खूबसूरती और उनके हुनर की तारीफ करना भी महिलाओं को भाता है। बेड पर महिलाओं को हल्का मसाज देना या साथ में नहाने से भी उन्हें अधिक आनंद की अनुभूति होती है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in