प्रजनन क्षमता बढ़ाने वाले आहार - Diet to increase fertility in Hindi

प्रजनन क्षमता बढ़ाने वाले आहार - Diet to increase fertility in Hindi

प्रजनन क्षमता यानि बच्चे पैदा करने की क्षमता को कई चीजें प्रभावित करती हैं। हमारे खान-पान और रहन-सहन का प्रजनन क्षमता (Fertility) पर काफी प्रभाव पड़ता है। डिब्बा बंद खाने और जंक फूड के अधिक प्रयोग के कारण भी प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है। अपने खान-पान में थोड़े बदलाव से भी फर्टिलिटी को सही किया जा सकता है। आइए जानें कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ के बारे में जिनसे प्रजनन क्षमता (Fertility) बढ़ती है। 

प्रजनन क्षमता बढ़ाने वाले भोजन - Food to Increase Fertility

दूध - Milk

लंबे समय से लोग दूध का इस्तेमाल स्पर्म काउंट (Sperm Count) बढ़ाने के लिए करते रहे हैं। दूध में मौजूद कैल्शियम से शरीर को काफी फायदा पहुंचता है। दूध से बने प्रोड्क्ट्स जैसे दही, पनीर, मक्खन आदि भी स्पर्म काउंट बढ़ाने में मददगार होते है। हल्के गुनगुने दूध में शहद मिलाकर पीने से अतिरिक्त लाभ होता है।

ब्रोकली - Broccoli

ब्रोकली को फर्टिलिटी बढ़ाने (Food to Increase Fertility) में बेहद मददगार माना जाता है। गोभी की प्रजाति की इस सब्जी में विटामिन सी, कैलशियम, विटामिन के आदि भरपूर मात्रा में होते हैं। इसमें ओमेगा-3 नामक तत्व भी होता है जो हमारे शरीर में हार्मोनस को कंट्रोल कर प्रजनन क्षमता बढ़ाने में कारगर सिद्ध होता है।
 
हरी पत्तेदार सब्जियां - Leafy Green Vegetables

हरी पत्तेदार सब्जियां ना सिर्फ सेहत के लिए बेहतर होती हैं बल्कि इनसे सेक्स लाइफ भी बेहतर होती है। हरी पत्तेदार सब्जियों में मौजूद आयरन, विटामिन बी आदि स्पर्म काउंट को बढ़ाते हैं और इनसे मिसकैरेज की संभावना भी बेहद कम होती है। 

कद्दू के बीज - Pumpkin Seeds

कद्दू के बीजों में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें जिंक, प्रोटीन, मैगनीजियम (Magnesium) जैसे पोषक तत्व भी भारी मात्रा में होते हैं जो पुरुष प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं।

सैल्मन मछली - Salmon Fish

नॉन वेज खाने वालों के लिए सैल्मन मछली भी प्रजनन क्षमता बढ़ाने वाला भोजन माना जाता है। इसमें ओमेगा 3 (Omega 3) फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में होते हैं जो महिलाओं में प्रजनन क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा अन्य मछलियाँ और सी-फूड भी खाया जा सकता है।

बादाम - Almond

बादाम को विटामिन ई का मुख्य स्त्रोत माना जाता है। विटामिन ई महिलाओं में प्रजनन क्षमता को बढ़ाने वाला माना जाता है। इसकी मदद से मिसकैरिज (Miscarriage) के चांस काफी हद तक घट जाते हैं।

खट्टे फल - Citrus Fruit

अधिकांश खट्टे फलों में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो स्पर्म काउंट (Sperm Count) को बढ़ाने में सहायक होता है। साथ ही इस विटामिन से महिलाओं के हार्मोन बैलेंस को सही करने में भी मदद मिलती है।

उपरोक्त खाद्य प्रदार्थों (Food to Increase Fertility) के साथ स्वस्थ जीवनशैली का पालन करना भी जरूरी है। प्रोसेड फूड, कोला, शराब आदि के सेवन से भी प्रजनन क्षमता काफी हद तक प्रभावित होती है, इनका सेवन कम से कम करना चाहिए।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in