ब्रेस्ट कम करने की एक्सरसाइज - Exercise to reduce breast size in Hindi

ब्रेस्ट कम करने की एक्सरसाइज - Exercise to reduce breast size in Hindi

महिलाओं की सुन्दरता में एक अहम योगदान ब्रेस्ट यानि स्तनों का भी होता है। हालांकि कई महिलाएं शरीर के इस बेहद अहम भाग को लेकर काफी चिंतित भी रहती हैं। कुछ महिलाएं छोटे स्तनों के कारण तो कुछ इनके बड़े होने के कारण शर्मिंदगी महसूस करती हैं। इसमें से बड़े स्तनों से परेशान महिलाओं की समस्या शारीरिक होने के साथ-साथ मानसिक भी है। ऐसी महिलाओं के लिए अपनी पसंद की टी-शर्ट पहनना, टाइट कपड़े पहनना आदि जैसे ख्वाब होता है।

क्यों बढ़ जाते हैं ब्रेस्ट - Reason of increased Breast Size

बड़े ब्रेस्ट की समस्या कभी-कभी मोटापे तो कभी वंशानुगत कारणों से भी होती है। कई बार जब शरीर में एस्‍ट्रोजन का लेवल हाई हो जाता है, तो भी स्तनों का आकार बढ़ जाता है। स्तनों का साइज कम करने (Reduce Breast Sizes) या उन्हें कंट्रोल में करने के लिए दवाई भी हैं साथ ही सर्जरी से भी इन्हें कम किया जा सकता है। लेकिन इनका साइज को कम करने के लिये कुछ आसान एक्सरसाइज भी हैं जिससे इनका आकार कंट्रोल (Exercise to Control Breast Size) हो जाता है। आइयें जानें ऐसे ही कुछ व्यायामों के बारे में।

ब्रेस्ट साइज को कम करने वाले व्यायाम : Exercise to Control Breast Size

वजन कम करने वाले व्यायाम - Exercise to Weight Lose

ब्रेस्‍ट बहुत सारे फैटी टिशू से बना हुआ होता है, इन्हें कम करने से ब्रेस्‍ट साइज कम किया जा सकता है। इसलिए ऐसे व्यायामों को चुनना चाहिए जिनसे शरीर का फैट यानि मोटापा कम हो। ऐसे में जॉगिंग, साइकलिंग, सीढि़यां चढ़ने और स्‍विमिंग जैसे व्यायामों से लाभ होता है। पुश अप (Push Up) पुश अप एक्सरसाइज ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए काफी प्रभावशाली मानी जाती है। इस व्यायाम से सीने और कंधे की मांसपेशियां मजबूती होती हैं और यह स्तनों को सही आकार में लाने के लिए असरदार सिद्ध होता है।

लाइट वेट लिफ्टिंग - Light Weight Lifting

स्तनों का आकार कम (Exercise to reduce breast size) करने के लिए लाइट वेट लिफ्टिंग भी एक अच्छा व्यायाम माना जाता है। इसके लिए दोनों हाथों में डंबल लेकर खड़ा होना चाहिए या फिर कुर्सी पर बैठ जाना चाहिए। फिर दोनों हाथों को एक साथ हवा में ऊपर उठाना चाहिए और फिर नीचे करना चाहिए। ऐसा कम से कम एक दिन में दस बार करना चाहिए। यह ब्रेस्ट साइज को कम करने वाले सबसे असरदार व्यायामों में से एक मानी जाती है।

स्‍विमिंग - Swimming to reduce breast size

स्‍विमिंग को एक प्रभावशाली कार्डियो एक्सरसाइज माना जाता है, जिससे ब्रेस्‍ट साइज कम होता है। स्‍विमिंग के समय किये जाने वाले फ्रंट और बैक स्‍ट्रोक से छाती और कंधे की मांसपेशियों पर जोर पड़ता है, जिससे ब्रेस्‍ट साइज धीरे-धीरे कम होने लगता है।

जॉगिंग - Jogging

जॉगिंग मोटाप कम करने के लिए सबसे बेहतर एक्सरसाइज मानी जाती है। यह ना सिर्फ मोटापा कम करती है बल्कि इससे ब्रेस्‍ट भी सही शेप में आते हैं। प्रतिदिन कम से कम 20 मिनट जॉगिंग या हल्की गति से दौड़ लगानी चाहिए।

उपरोक्त व्यायामों के साथ सीढ़ियाँ चढ़ने, चेस्‍ट फ्लाइ (Chest Fly), हिप शिफ्ट (Hip Shift) जैसे व्यायाम भी ब्रेस्ट साइज कम करने में असरदार होते हैं। इन व्यायामों को लगातार करना चाहिए और साथ ही लो फैट डाइट (Low Fat Diet) लेनी चाहिए।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in