लिंग बड़ा करने के आसान उपाय - Easy Tips To Increase Penis Size in Hindi

लिंग बड़ा करने के आसान उपाय - Easy Tips To Increase Penis Size in Hindi

लिंग बड़ा हो या छोटा इससे सेक्स पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। आमतौर पर अधिकांश पुरुष जिनके लिंग का आकार छोटा (Small Penis) होता है हीनग्रंथि के शिकार होते हैं। उनके मन में यह भ्रम रहता है कि बड़े लिंग वाले पुरुषों के प्रति ही महिलाएं ज्यादा आकर्षित होती है। जबकि यह सच नहीं है। मेडिकली यह अब प्रमाणित हो चुका है कि सेक्स में आनंद के लिए लिंग का आकार कोई मायने नहीं रखता।

भौगोलिक क्षेत्रों के अनुसार पुरुषों के गुप्त अंग का आकार अलग-अलग होता है। वैसे तो गुप्त अंग के साइज को लेकर किसी भी तरह की उदासी नहीं पालनी चाहिए। लेकिन अगर आपको लगता है कि इससे सेक्स पर फर्क पड़ता है तो कुछ आसान से उपाय आजमा कर आप अपने इसका साइज बढ़ा सकते हैं।

लिंग की मांसपेशी को मजबूत करने और साइज बड़ा करने के आसान उपाय - Tips to increase the size and toned up the muscle of penis

एक्सरसाइज करें - Exercise

एक्सरसाइज करने से सिर्फ शरीर के सभी हिस्सों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। अगर आप अपने लिंग का साइज बढ़ाना (Tips to increase penis size) चाहते हैं तो जिम जाइए, जिससे धमनियां का रास्ता साफ हो और ब्लड सरकुलेशन भी ठीक ढंग से हो।

डाइट - Diet

अपने आहार में एंटी ऑक्सिडेंट से भरपूर फलों और सब्जियों का ज्यादा सेवन करें। एंटी ऑक्सिडेंट धमनियों में मौजूद फ्री रेडिकल्स से लड़ता है और धमनियों को मजबूत बनाता है। वैसे तो लिंग का आकार बढ़ाने के लिए बाजार में तेल, क्रीम और जेल समेत कई तरह के अप्राकृतिक उपाय मौजूद हैं मगर यह सभी आपको आगे नुकसान पहुंचा सकते हैं।

खजूर खाएं - Eat Dates 

खजूर की तासीर गर्म होती है और ये शरीर को स्वस्थ रखने, मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खजूर में कई तरह के स्वास्थ्यवर्धक गुण छुपे हुए हैं जिसको खाकर ऊर्जा आती है। खजूर खाने से शरीर के साथ ही पुरुषों के गुप्त अंग में भी ताकत आती हैं जिससे उनकी बढ़ोतरी को बल मिलता है।

मोटापा को कम करें - Loose Obesity

जैसे-जैसे पेट पर चर्बी बढ़ने लगती है लिंग का आकार छोटा होने लगता है। हालांकि मोटापे से सेक्सुअलिटी पर कोई असर नहीं पड़ता लेकिन सेक्स करने में थोड़ी परेशानी जरूर होती है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in