महिलाओं की यौन स्वास्थ्य समस्याएं और समाधान - Sex problems in females and their solutions in Hindi

महिलाओं की यौन स्वास्थ्य समस्याएं और समाधान - Sex problems in females and their solutions in Hindi

सेक्स समस्याएं महिलाओं और पुरुषों दोनों में ही होती हैं। अकसर पुरुषों की सेक्स समस्या के बारे में विस्तार से चर्चा की जाती है लेकिन महिलाओं की सेक्स समस्या (Sex Problems of Women) के बारे में लोग अधिक बोलना पसंद नहीं करते। परंतु अब समय बदल रहा है। अब महिलाएं भी अपनी सेक्स समस्याओं के प्रति जागरुक हो रही है जो एक अच्छी बात है। आइए जानें कुछ ऐसी सेक्स समस्याओं के बारे में जिनसे महिलाएं प्रभावित होती हैं। 

महिलाओं की सेक्स समस्याएं - Common sex problems of Women

सेक्‍स इच्छा में कमी - Lack of Desire

महिलाओं में सेक्स के प्रति बेरुखी या इच्छा ना जागने की समस्या सबसे अधिक होती है। यह समस्या शारीरिक से अधिक मानसिक मानी जाती है। पारिवारिक कलह, रिश्तों में टेंशन या किसी बीमारी के कारण भी यह समस्या आ सकती है। इसके लिए डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

गुप्त अंगों में खुजली - Itching in Private Parts

महिलाओं के गुप्त अंग में खुजली उनकी एक और अन्य सेक्स समस्या (Sex Problems of Women) है। इंफेक्शन, ठीक से सफाई ना करने, कब्ज, संभोग करने वाले पुरुष के गुप्त अंगों में इंफेक्शन आदि के कारण यह समस्या हो सकती है। यह समस्या कई बार साफ-सफाई रखने और सेक्स के दौरान कंडोम के प्रयोग से सही हो जाती है। अगर यह समस्या लगातार बनी रही तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

ल्यूकोरिया - Leukorrhea

ल्यूकोरिया या सफेद पानी आने की समस्या (White Water Problem in Ladies) भी महिलाओं की आम समस्या है। इसमें गुप्त अंग से सफेद, चिपचिपा गाढ़ा पानी निकलता है। इसे श्वेत प्रदर (Vaginal Discharge) भी कहा जाता है। इसका अगर समय पर इलाज ना कराया जाए तो काफी हानिकारक सिद्ध होता है। इससे सेक्स में अरुचि पैदा होती है।

इंटरकोर्स के दौरान दर्द - Painful intercourse

इंटरकोर्स के दौरान दर्द होना भी कई महिलाओं को सेक्स से दूर करता है। योनि में सूखेपन, सूजन या किसी इंफेक्शन आदि के कारण यह समस्या हो सकती है। इसके लिए एक अच्‍छा लुब्रिकेंट (Lubricant) इस्‍तेमाल करना चाहिए। अगर इससे भी आराम ना हो या इंटरकोर्स के दौरान लगातार दर्द हो तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

चरमसुख या ऑर्गेज्म तक ना पहुंच पाना - Orgasm Problems

इंटरकोर्स के दौरान स्त्रियों का चरमसुख तक ना पहुंच पाना भी एक आम सेक्स समस्या (Sex Problems of Women) है। यह समस्या मानसिक तनाव या सेक्स के दौरान दर्द आदि के कारण हो सकता है। कई बार सेक्स के प्रति अरुचि भी इसका कारण होता है। बेहतर ऑर्गेज्म ना होने के कारण कई शारीरिक समस्याएं भी हो सकती हैं। इससे बचने के लिए सेक्स से पहले फॉरप्ले पर भी ध्यान देना चाहिए और सेक्स के दौरान मन को भटकने नहीं देना चाहिए।

उपरोक्त किसी भी सेक्स समस्या (Ladies Sexual Problems) के होने पर डॉक्टर से अवश्य राय लेनी चाहिए, इससे हिचकिचाना नहीं चाहिए। कई बार सेक्स समस्याओं के कारण जटिल शारीरिक समस्या या बीमारी भी हो सकती है। इनसे बचने के लिए डॉक्टरी सलाह जरूरी है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in