पुरुषों के लिए पेट की चर्बी दूर करने के टिप्स - Belly fat loss tips for men in Hindi

पुरुषों के लिए पेट की चर्बी दूर करने के टिप्स - Belly fat loss tips for men in Hindi

मोटी तोंद आज पुरुषों की एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। पुरुषों की कमर अगर 40 इंच से अधिक हो तो उन्हें इसपर अत्यधिक ध्यान देना चाहिए। पेट का मोटापा पुरुषों को अधिक परेशान करता है क्योंकि अधिकतर पुरुषों को एक ही स्थान पर घंटों बैठकर काम करना होता है। अगर पेट अधिक निकला हुआ हो तो इससे शरीर के लुक पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आइये जानें कुछ ऐसे तरीके जिनसे पुरुष अपना पेट अंदर कर सकते हैं।

पेट की चर्बी दूर करने के टिप्स - Tips for Flat Tummy for Men in Hindi

अधिक से अधिक पानी पिएं - Drink more Water

पानी शरीर के लिए बहुत जरूरी है और अगर आप पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं तब तो आपको और अधिक पानी पीना चाहिए। 
सुबह-सुबह खाली पेट हल्का गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म एकदम दुरुस्त रहता है और यह वजन कम करने में भी सहायक होता है। 

नियमित व्यायाम करें - Do Regular Exercise

व्यायाम से कभी दूरी न बनाएं। अगर आपको पेट कम करना है तो अपनी लाइफ स्टाइल में एक्सरसाइज को अवश्य शामिल करें। कुछ व्यायाम जिनसे जल्दी पेट कम करने में सहायता मिलती है वह हैं: 

  • बर्पी (Burpee)
  • माउंटेन क्लाइंबर (Mountain Climber) 
  • क्रंचस (Crunches)
  • कमर की एक्सरसाइज
  • जॉगिंग 
  • साइकलिंग 
  • रिवर्स क्रंच 
  • कपालभाती

चाय की जगह ग्रीन टी को चुनें - Choose Green Tea

नॉर्मल चाय या कॉफी की जगह ग्रीन टी को चुनकर ना सिर्फ आप काफी कैलोरी से दूर रह सकते हैं बल्कि इससे पेट में जमा एक्सट्रा फैट भी कम होता है। 

रात को जल्दी और हल्का खाना खाएं - Do Early Dinner

रात को जल्दी और हल्का खाने से पेट को आराम मिलता है। इससे रात भर निष्क्रिय रहने के दौरान पेट में अतिरिक्त चर्बी नहीं जमा होती है। 

स्नैक्स की जगह ड्राई फ्रूट्स - Eat dry Fruits instead of Snacks

पुरुषों में वजन बढ़ने की एक बहुत बड़ी वजह स्नैक्स का अधिक खाना होता है। अपने स्नैक्स खाने की आदत पर काबू करें और काजू, बादाम जैसे हेल्थी स्नैक्स का प्रयोग करें। 

कम मात्रा में भोजन करें - Take smaller portions

एक साथ चार रोटी खाने से बेहतर है थोड़ी-थोड़ी देर में एक-एक रोटी खाई जाए। इससे पेट में एक साथ सारा खाना इकठ्ठा नहीं होगा। 

पर्याप्त नींद लें - Sleep Well

एक स्वस्थ इंसान को कम से कम सात घंटे की नींद जरूरी होती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो भरपूर नींद लें। 

खाना चबा-चबा कर खाएं - Chew more

धीरे-धीरे और अच्‍छी तरह चबाकर खाना एक अच्छी आदत होती है। इसके दो फायदे होते हैं एक तो इससे हम देर तक खाते हैं और कम खा पाते हैं। दूसरा इससे खाना जल्दी पचता है। 

इन टिप्स के अलावा पुरुषों (Tips for flat tummy for men) को कुछ अन्य बातों का भी ख्याल रखना चाहिए जैसे सोडियम युक्त पदार्थ कम और प्रोटीन अधिक लें, तनाव से दूर रहें, साबुत अनाज अधिक खाएं और शराब विशेषकर बीयर से दूर रहें।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in