वजन घटाने के लिए योगा - Vajan Ghatane Ke Liye Yoga

वजन घटाने के लिए योगा - Vajan Ghatane Ke Liye Yoga

व्यायाम और योगा दोनो ही व्यक्ति की सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। लोगों के बढ़ते वजन को रोकने के लिए और उसे कम करने के लिए कारगर सिद्ध होते हैं। इससे शरीर तो फिट हो ही जाता है साथ ही दिमाग को मजबूत होता है और पूरे दिन फ्रैश फील करते हैं। ऐसे में आपको यदि वजन घटाना है वो भी घर बैठे तो योगा से बेहतर और क्या हो सकता है। कई लोगों को जो जिम जाना पसंद नहीं करते या फिर किसी कारण से वहां जा नही पाते तो उनके लिए घर पर ही योगा करके वजन घटाना (Vajan Ghatana) एक अच्छा तरीका होता है। आइये जानें कुछ ऐसे योग आसान जिनसे आप अपना वजन बहुत जल्दी कम कर सकते हैं। 

वजन घटाने के लिए घर पर करें योगा - Do Yoga Asana at Home for Weight lose in Hindi

1. धनुरासन - Dhanur Asana

इस आसन को करने से हम उस जगह का फैट बर्न कर सकते हैं जहां सबसे अधिक जोर पड़ता है। इस योग से छाती, जांघ और पेट की चर्बी कम होती है।   

2. पश्चिमोत्थान आसन - Pashimutan Asana

इस आसन को करने से हमारे पेट पर सीधा दबाव पड़ता है। ऐसे में यदि आपका टम्मी बहुत ज्यादा बाहर आ रहा है तो इस आसन से वहां की चर्बी(Fat) कम होने लगेगी। इस आसन को यदि नियमित रूप से किया जाए तो इसका प्रभाव जल्द ही देखने को मिलता है।

3. ट्री पोज - Tree Pose

यह आसन वजन कम करने में काफी सहायक होता है और मन को शांत करता है। इसे रोज सुबह खाली पेट करने से तुरंत असर दिखाई देता है। 

4. भुजंग आसन - Bhujanga Asana

भुजंग आसन  जिसे कोबरा पोज(Cobara pose) के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा करने से न केवल कमर दर्द(Back Pain) से आराम मिलता है बल्कि मोटापा भी कम होने लगता है। इस पोजीशन में आप खुद को तकरीबन दस सेकेंड तक रखें और इस दोहराएं।

5. तितली आसन - Butterfly Pose

इस योग आसन से पैर, जांघ और पेट पर खिंचाव पड़ता है। तो यदि आप पतले पैर और फ्लैट टम्मी चाहते हैं तो इस आसन को जरूर करें। 

6. ऊंट आसन - Camel Pose

यदि आप अपने बढ़ते पेट से कुछ ज्यादा ही परेशान हैं तो इस योगासन को जरूर करें। इसके प्रयोग से पेट कमर, बाहों और छाती पर सीधा असर पड़ता है। 

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in