वजन कम करने के लिए डाइट टिप्स - Vajan ghatane ke liye diet tips in Hindi

वजन कम करने के लिए डाइट टिप्स - Vajan ghatane ke liye diet tips in Hindi

मोटापे की समस्या से छुटकारा पाने के लिए जो चीज सबसे पहले दिमाग में आती है वह है डाइटिंग। हालाँकि अधिकतर विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर हम अपने खाने-पीने के तरीकों में बदलाव करें तो मोटापा कम करना आसान हो जाता है। आइए जानें कुछ डाइट टिप्स जिसे अपनाकर आसानी से वजन कम किया जा सकता है। 

वजन घटान के लिए डाइट टिप्स - Diet Tips to loss Weight in Hindi

खाना नहीं छोड़ें - Don't Leave Food

अगर आप डाइटिंग के सहारे वजन घटाना चाहते हैं तो पहला नियम यह है कि आप खाना ना छोड़े। आदर्श डाइट प्लान के अंतर्गत अगर आप व्रत भी करना हो तो दिन में कम से कम फल और जूस या दूध अवश्य लें। 

पानी से करें दिन की शुरुआत - Warm Water in Morning

वजन कम करने के लिए दिन की शुरुआत हल्के गर्म पानी के साथ अवश्य करें। इसे एक जरूरी नियम बना लें कि सुबह सोकर उठने के बाद गर्म पानी पीना ही है। एक गिलास हल्के गर्म पानी में नींबू और शहद की कुछ बूंदे डालकर पीने से अधिक लाभ होता है।  
इसके अलावा सुबह-सुबह आप चाहें तो एलोवेरा जूस, आंवला जूस के साथ भी गर्म पानी पी सकते हैं। 
 
नाश्ता - Breakfast

वजन घटाना है तो नाश्ता छोड़ना सबसे बड़ी भूल हो सकती है। दिन भर के क्रिया कलापों के लिए आपको शरीर को ऊर्जा की जरूरत होती है जो कि बिना नाश्ते के संभव नहीं है। नाश्ते में हमेशा अलग-अलग तरह की चीजें लेनी चाहिए। 
कैसा हो नाश्ता 
1. ओट्स, दलिया, अंडा, कुछ फल, स्किम्ड मिल्क या 
2. 2 ब्राउन ब्रेड के साथ दो अंडे की सफेदी या 
3. दूध के साथ दलिया या 
4. घर पर बना वेज सेंडविच या 
5. पोहा या उपमा या इडली

मिड मॉर्निंग - Mid Morning

सुबह के नाश्ते और दिन के लंच के बीच एक फल अवश्य खाएं। कोई भी मौसमी फल जैसे पपीता, संतरा, अमरुद आदि लें। इस समय चाय की जगह ग्रीन टी पिएं। 

लंच - Lunch

लंच दिनभर के खाने का सबसे अहम भाग होता है। इस दौरान संतुलित आहार लेना चाहिए। इस समय खाने के साथ सलाद, दही या छाछ अवश्य लेना चाहिए। 

कैसा हो लंच -

1. एक कटोरी हरी सब्जी, एक या अधिकतम दो रोटी, ताजा दही या छाछ, दाल, चटनी या 
2. पनीर की सब्जी, चावल (एक कटोरी से अधिक नहीं), दही या 
3. एक या दो सर्विंग चिकन या फिश के साथ दो रोटी, सलाद 

स्नैकस - Evening Snacks

लंच के एक या दो घंटे बाद करीब 4-5 का समय ऐसा होता है जब कुछ खाने की इच्छा प्रबल होती है। इस समय के लिए पौष्टिक खाना अपने पास अवश्य रखें। स्नैक्स में निम्न चीजें ले सकते हैं: 
 1. ग्रीन टी के साथ मल्टी ग्रेन बिस्कुट या 
2.  एक कटोरी अंकुरित दाल या 
3.  घर पर बनी भेल, चिवड़ा, पोहा या ढोकला
4.  चिकन रोटी रोल (कम तेल युक्त, बिना बटर और क्रीम के साथ)

जल्द करें डिनर - Take Early Diner

रात का खाना सोने से दो घंटे पहले करना ही बेहतर होता है। इस समय कुछ ऐसा खाना चाहिए जो जल्दी पच जाए और हल्का हो। रात को दाल, राजमा या चावल आदि खाने बचना चाहिए। 

कैसा हो रात का खाना? 

1. रात को एक कटोरी वेज या टमाटर का सूप या 
2.एक रोटी के साथ सब्जी या 
3. एक गिलास दूध या एक कटोरी ग्रीन सलाद आदि लिया जा सकता है। 

हेल्थी स्नैक्स लें - Take Healthy Snacks

खाने के बीच में स्नैक्स की आदत वजन बढ़ने का मुख्य कारण होता है। इसलिए स्नैक्स की जगह मौसमी फलों, ड्राई फ्रूट्स विशेषकर बादाम और अखरोट, मूंगफली आदि का अधिक इस्तेमाल करें। अपने साथ हमेशा एक फल या मुठ्ठी भर बादाम रखने की आदत डालें।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in