बिना व्यायाम कैसे करें वजन कम - Bina Vyayayam Kaise Karein Vajan Kam

बिना व्यायाम कैसे करें वजन कम - Bina Vyayayam Kaise Karein Vajan Kam

व्यायाम करना वजन कम करने के लिए बहुत जरूरी है लेकिन कई बार समय ना मिल पाने के कारण लोग व्यायाम नहीं कर पाते हैं। ऐसे में वजन कम होने की जगह बढ़ता चला जाता है। लेकिन ऐसे कई तरीके भी हैं जिनसे आप अपना वजन कम कर सकते हैं और वह भी बिना व्यायाम (Loss Weight Without Exercise) किए। आइए जानें कुछ ऐसे तरीकों को। 

बिना व्यायाम किए वजन कम करने के टिप्स - Tips to loss weight without exercise

हरी सब्जियां अधिक खाएं - Eat Green Vegetables more

ज्यादातर विशेषज्ञों का मानना है कि हरी सब्जियों अन्य सभी चीजों की अपेक्षा वजन कम करने में अधिक मदद करते हैं। हरी सब्जियों में कैलोरी कम होती है और यह शरीर को पर्याप्त पोषण देते हैं। 

सही तरीके से चले और खड़े हों - Get Your Posture Right

सही तरीके से चलना, खड़ा होना, बैठना आदि पेट को कम करने में बहुत मदद करता है। कई बार झुक कर बैठने के कारण पेट बढ़ने लगता है। इसलिए अगर बिना व्यायाम वजन कम करना चाहते हैं तो हमेशा सीधा खड़े हों, कंधों को उठाकर रखें, बैठते समय पीठ को सीधा रखें। 

पेट साफ रखें - Clean Your Stomach

पेट साफ ना होना भी आपको फूला-फूला महसूस करा सकता है। बिना व्यायाम वजन करने की चाह है तो अपने पेट को साफ रखें। सुबह-सुबह वॉशरूम जाने से पहले एक गिलास हल्का गर्म पानी और उसमें चाहे तो नींबू का रस डालकर पिएं। 

सूप और अन्य लिक्विड डाइट अधिक लें - Take Liquid Diet

सूप, जूस या दाल ना सिर्फ टेस्टी होते हैं बल्कि यह जल्दी पचते भी है। और यही वजह है कि वजन कम करने में यह काफी मददगार साबित होते हैं। टमाटर, मिक्सड वेज या पत्ता गोभी का सूप वजन कम करने में सहायक होता है। हालांकि सूप में क्रीम या प्रोसेसेड जूस लेने से बचें, इनमें वसा की मात्रा अधिक होती है। 

खाने-पीने पर ब्यौरा रखें - Take a note of your food

आप कब और क्या खा रहे हैं, इस बात को एक जगह लिखकर रखें। इससे आपको यह समझने में आसानी होगी कि आप कितनी कैलोरी ले रहे हैं। 

प्लेट का आकार बदलें - Change size of plates

भूख हमारे दिमाग की उपज होती है अगर उसे धोखा देना है तो अपने प्लेट और गिलास आदि का साइज बदल कर देखिए। एक रिसर्च के अनुसार भोजन की थाली का आकार अचानक बदलने से वजन कम करने में बहुत मदद मिलती है। छोटी प्लेट में खाना लेने से शरीर में लगी अधिक भूख को भी दिमाग आश्वस्त कर शांत करता है। 

चीनी या सोडा को ना कहें - Leave alcohol and sugary beverages

चाय, कॉफी, कोला, बियर जैसी चीजों को पूरी तरह ना कह दीजिए। चाय की जगह ग्रीन टी, हर्बल टी, छाछ लेने की कोशिश कीजिए। 

उपरोक्त टिप्स के अतिरिक्त निम्न उपाय भी आजमा सकते हैं: 

  • सप्ताह में एक बार वजन अवश्य कराएं। 
  • पूरी नींद लें। 
  • खूब सारा पानी पिएं। 
  • रात को जल्दी खाना खाएं। 
  • शारीरिक श्रम जैसे कपड़े धोना, सीढ़ियां चढ़ना, पैदल चलना, गाड़ी साफ करना जैसे काम अधिक करें।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in