महिलाओं के लिए वजन कम करने के तरीके - Weight loss tips for women in Hindi

महिलाओं के लिए वजन कम करने के तरीके - Weight loss tips for women in Hindi

महिलाएं अपनी फिगर और हेल्थ को लेकर पुरुषों के मुकाबले अधिक चिंतित रहती हैं। लेकिन कई बार अपनी सेहत की तरफ देने के बावजूद महिलाएं शरीर के अतिरिक्त फैट को नहीं हटा पाती। महिलाओं का शारीरिक गठन भी वजन बढ़ाने में दोषी होता है। 
हालांकि कुछ खास बातों का ख्याल कर फैट से फिट हुआ जा सकता है। आइए जानें कुछ खास टिप्स जिनसे महिलाएं अपना वजन आसानी से कम कर सकती हैं। 

महिलाओं लिए वजन कम करने के तरीके - Weight Loss Tips for Women in Hindi

जल्दी पचने वाला भोजन खाएं  - Eat Digestive Foods

अगर आप अपना एक्सट्रा फैट हटाना चाहती हैं तो खाने में ऐसी चीजों की मात्रा बढ़ाएं जो जल्दी पचती हों और नेचुरल हों जैसे पपीता, नींबू पानी, छाछ, अनार, संतरा, मौसमी आदि। 

फल कम खाएं - Limit your fruits intake

पुरुषों को वजन कम करने के दौरान फल खाने की राय दी जाती है लेकिन महिलाओं को नहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि फलों के रस में शुगर होता है जिसे पुरुष तो आसानी से पचा पाते हैं लेकिन महिलाओं को इसे पचाने में कुछ समस्या होती है।

दवाइयों पर ध्यान दें - Choose medicine wisely

कुछ गर्भ निरोधक गोलियों के सेवन से मोटापा बढ़ता है। अगर आप कोई ऐसी दवाई ले रही हैं जिसके साइड इफेक्ट के कारण  मोटापा बढ़ रहा हो तो जल्दी से इस बारे में डॉक्टर को बताएं।

धीरे-धीरे शुरुआत करें - Start small

वजन कम करना कोई एक रात की बात नहीं। इस बात को समझ  लें। धीरे-धीरे और लयबद्ध तरीके से आगे बढ़ें। शुरुआत में कुछ देर  एक्सरसाइज करिए, भोजन को एकदम कम मत कीजिए और घर के कामों से कुछ समय अपनी सेहत के लिए निकालिए।

हेल्थी स्नैक्स खाएं - Eat healthy snacks

महिलाओं में (विशेषकर घर पर रहने वाली महिलाओं) वजन बढ़ने का एक अहम कारक बार-बार स्नैक्स खाना भी होता है। अगर आपमें भी यह आदत है तो अपने स्नैक्स को नेचुरल बनाएं। बादाम, घर पर बने कम नमक और तेल वाले स्नैक्स अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं।

स्तनपान - Breastfeeding

नवजात शिशुओं को स्तनपान कराने से महिलाओं का वजन खासकर पेट की चर्बी कम होती है।

थायरॉयड या अन्य बीमारी पर ध्यान दें - Look after some disease

अकसर थायरॉयड या अन्य बीमारियों के कारण भी महिलाओं में वजन बढ़ने की समस्या हो जाती है। इसपर विशेष ध्यान रखना चाहिए।

सही व्यायाम का चुनाव करें - Choose right exercise

  • ज्यादातर महिलाएं वजन कम करने की शुरुआत पेट की चर्बी कम करने से करती हैं। ऐसे पर वह क्रंच्स (Crunches) पर अधिक जोर देती हैं जो पूरी तरह गलत है। पेट की एक्सरसाइजों के साथ कार्डियों एक्सरसाइज पर भी ध्यान देना चाहिए। 
  • जॉगिंग, स्वीमिंग, साइकलिंग, लाइट वेट लिफ्टिंग जैसे व्यायाम भी वजन कम करने में मदद करते हैं। 

उपरोक्त टिप्स के अलावा महिलाओं को वजन कम करते समय एक साथी अवश्य बनाना चाहिए जो उन्हें प्रोत्साहित करे। साथ ही जल्दी हार नहीं माननी चाहिए, वजन कम करने में कुछ समय लगता है और शरीर की बनावट के अनुसार यह कम या ज्यादा हो सकता है। 

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in