जींस में स्लिम दिखने के टिप्स - How to look slim in jeans in Hindi

जींस में स्लिम दिखने के टिप्स - How to look slim in jeans in Hindi

जींस दुनियाभर में सबसे अधिक पहने जाने वाली ड्रेस है। लेकिन मोटे लोग इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि उन्हें किस तरह की जींस पहननी चाहिए? इसके लिए पहले यह जानना जरूरी है कि जींस कई स्टाइल और वैरायटी (जैसे लो वेस्ट, हाई राइज आदि) में उपलब्ध होती हैं जिसे जरूरत और बॉडी शेप के अनुसार पहना जा सकता है। आइए जानें किस तरह और कैसी जींस पहने से आप स्लिम दिख सकते हैं? 

जींस में स्लिम दिखने के टिप्स - How to Look Slim in Jeans in Hindi

फैंसी चीजों को कहें ना - Avoid fancy jeans

अगर आप ओवर वेट हैं तो आपको ऐसी जींस नहीं पहननी चाहिए जिसमें ज्यादा कट या डिजाइन हों। जितना हो सके सिंपल जींस को महत्व दें। 

लो या मिड वेस्ट जींस बेहतर - Low Waist Jeans are Good

अगर कमर ज्यादा है तो लो वेस्ट या मिड वेस्ट जींस पहननी चाहिए। इससे कमर और हिप्स कम चौड़े नजर आते हैं।

बूटकट जींस और वाइड लेग जींस आजमाएं - Use Bootcut Jeans Or Wide Leg Jeans

बूटकट जींस में पैर की एड़ी के पास का एरिया खुला होता है जिससे यह पहनने वाले को स्लिम लुक देता है। 
वाइड लेग जींस उन लोगों के लिए बेहतर होती है जिनके कूल्हे, जांघ या अन्य निचले हिस्सों पर अधिक फैट होता है। इसके अलावा स्ट्रेट लेगड जींस (Straight Legged Jeans), पेंसिल जींस भी पांवों और जांघों को स्लिम लुक देती है।

कुछ जींस जो देती हैं स्लिम लुक - Jeans types to look slimmer

गुड बॉयफ्रेंड जींस (इनमें पांवों के पास डिजाइन या कट बना होता है), इन-शेप, लेग अप या मॉम जींस (Mom Jeans) आदि कुछ जींस महिलाओं के लिए बेहतर होती हैं। 
लो राइज (Low rise jeans) और स्ट्रेट फिट (Straight fit) जींस मोटे पुरुषों के लिए बेहतर मानी जाती है। 

स्ट्रेचेबल फेब्रिक को चुनें - Choose stretchable material

ऐसी जींस जो शरीर के फैट के अनुरूप स्ट्रेच हो जाए वह स्लिम लुक देने में अधिक मददगार होती है। तो अगली बार जब आप जींस चुनें तो इस बात का खास ख्याल रखें। 

जींस के साथ हील्स वाले फुटवियर - Wear heels with jeans

जींस के साथ हील्स वाले फुटवियर का इस्तेमाल कर भी टांगों को स्लिम लुक दिया जा सकता है। 

डार्क कलर्स को चुनें - Choose Dark Colors

काला या अन्य गहरे रंग शरीर की अतिरिक्त चर्बी को छुपाते हैं इसलिए जींस चुनते समय इस बात का ख्याल रखें। डार्क कलर्स की जींस या डार्क वॉश जींस (Dark Washes Jeans) एक स्लिम लुक देते हैं। 

ध्यान रखने वाली बातें - Points to remember

  • टाइट या पेंसिल जींस पहनते समय सही टॉप का चुनाव करना जरूरी है। 
  • पुरुषों को अधिक टाइट जींस पहनने से बचना चाहिए। 
  • लाइट वॉश जींस या हल्के रंग की जींस आपके फैट को उभारती हैं।

आप चाहे जो भी जींस चुनें सिर्फ इस बात का ख्याल रखें कि जींस आपके साइज और कंफर्ट की हो। जींस पहनने पर आपका कंफर्ट फील करना बेहद जरूरी है। 

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in