महिलाओं के लिए पेट की चर्बी दूर करने के टिप्स - Belly fat loss tips for women in Hindi

महिलाओं के लिए पेट की चर्बी दूर करने के टिप्स - Belly fat loss tips for women in Hindi

पुरुषों की भांति ही महिलाओं को भी पेट की चर्बी प्रभावित करती है। महिलाओं के अंदर पेट बढ़ने या कमर के पास चर्बी जमने की समस्या एक ही स्थान पर बैठे रहने, एक साथ खाना खाने, घर में खाली समय निष्क्रिय रहने, मेनोपॉज के बाद आए हार्मोंस में बदलाव के कारण होता है। 
निकला हुआ पेट महिलाओं के लुक के साथ उनके कॉंफिडेंस को भी घटाता है। आइए जानें कुछ ऐसे टिप्स जिनसे महिलाएं अपना निकला हुआ टमी आसानी से अंदर कर सकती हैं।

महिलाओं के लिए पेट कम करने के टिप्स - Tips to get Flat Tummy for Women

व्यायाम के लिए निकालें समय - Exercise Regularly

कामकाजी महिलाएं बेशक व्यायाम ना करने के लिए समय ना होने का बहाना बनाएं लेकिन यह बहाना घर पर रहने वाली महिलाओं पर सूट नहीं करता!
अपनी व्यस्त दिनचर्या से कुछ समय व्यायाम के लिए निकालें। यह बात भी जान लीजिए कि घर में किए जाने वाले व्यायामों से भी पेट कम होता है। पेट कम करने के लिए कुछ व्यायाम जो महिलाएं आराम से कर सकती हैं वह हैं: 

  • क्रंचेस (Crunches)
  • साइड हिप ड्रॉप (Side Hip Drop)
  • लेग लिफ्ट (Leg Lift)
  • योगा के विभिन्न आसन जैसे सर्वांगासन, भुजंगासन, वज्रासन

शुरु-शुरु में हल्के व्यायाम करें और फिर धीरे-धीरे व्यायाम करने के समय में बढ़ोतरी करें। इस दौरान धैर्य बनाए रखें, कई बार नतीजे आने में समय लगता है लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि आप हार मान लें।

भूखे ना रहें - Avoid Dieting

वजन कम करने की चाहत अकसर महिलाएं डाइटिंग करने लगती हैं जो गलत है। अगर आप पेट के आसपास की चर्बी खत्म करना चाहती हैं तो डाइटिंग भूल कर भी ना करें। 

बेहतरीन डाइट लें - Choose a complete Diet

एक स्वस्थ और संपूर्ण डाइट का अर्थ होता है कार्बोहाइडेट्स, प्रोटीन, विटामिन आदि सभी का सही मेल। अगर आप पेट का मोटापा कम करना चाहती हैं तो भोजन में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा को घटाइए और अन्य पोषक तत्वों को बढ़ाइए।

चीनी को कहें ना - Avoid Sugar

महिलाओं को चॉकलेट, कैंडी जैसी मीठी चीजें बहुत पसंद होती हैं। यह चीजें  पेट को बढ़ाने का काम करती हैं। इनकी जगह शहद खाने की आदत डालिए, विशेषकर सुबह हल्के गर्म पानी के साथ। 

तनाव कम लीजिए - Reduce stress

अकसर देखने में आता है कि महिलाएं तनाव में अधिक खाने लगती हैं। इसलिए अगर आपके अंदर भी यह आदत है तो तनाव से दूर रहें। आप योगा और ध्यान का सहारा भी ले सकती हैं। 

खाने में विटामिन सी की मात्रा बढ़ाएं - Take Vitamin C

विटामिन सी हमारे शरीर में रक्त के प्रवाह को सुचारु बनाने में मददगार होता है। अगर आप खट्टे फल जैसे संतरा, मौसमी आदि नहीं खा पाती तो विटामिन सी की गोलियां भी ले सकती हैं। 

फाइबर युक्त भोजन लें - Take more high fiber food

फाइबर युक्त भोजन जैसे अनाज, पपीता, अनानास, सेब आदि आपके पाचन तंत्र को तंदुरुस्त रखते हैं। इनकी मदद से पेट साफ रहता है और अधिक चर्बी जमने की समस्या नहीं होती। 

उपरोक्त टिप्स (Hindi Tips for Flat Tummy) के साथ अगर आप अपना वजन जल्दी कम करना चाहती हैं तो अधिक से अधिक पानी पिएं, चाय की जगह ग्रीन टी को चुनें, रात को जल्दी और हल्का खाना खाएं, तले-भुने स्नैक्स की जगह ड्राई फ्रूट्स लें, शेपवियर का इस्तेमाल करें और साथ ही पर्याप्त नींद लें। 

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in