वजन बढ़ाने वाले योगा - Vajan Badhane Wale Yoga

वजन बढ़ाने वाले योगा - Vajan Badhane Wale Yoga

वजन का बढ़ना या वजन का कम (Kam Vajan) होना दोनों ही आज के समय में एक अहम समस्या बन गई है। युवाओं में वजन का कम होना एक बड़ी ही गंभीर समस्या है। जिसमें युवा पतले दुबले रह जाते हैं जो उनकी पर्सनेलटी को भी प्रभावित करता है। ऐसे में वजन बढाने के लिए योगा एक अच्छा उपाय है। दवाइयों के मुकाबले योगा वजन बढ़ाने (Vajan Badhana) का एक सामान्य, तेज और प्रभावी उपाय है। योगा स्वास्थ्य के लिए तो अच्छा होता ही है साथ ही सबसे अच्छी बात यह है कि इसका कोई कुप्रभाव नहीं होता। आइए जानें कुछ ऐसे योग आसान जो वजन बढ़ाने में सहायक होते हैं। 

वजन बढ़ाने वाले पांच योगा आसन - Top Five Asanas of Yoga for Weight Gain in Hindi

1. भुजंग आसन - Bhujangasana ‘The Cobara Pose'

कैसे करें-

• जमीन पर चटाई बिछा कर पेट के बल लेट जाए अब सिर के ऊपर से हाथ ऊपर और पैर को नीचे की ओर खींचे। 
• इसके बाद धीरे धीरे हथेलियों को अपने कंधों के नीचे लेकर आए। 
• अब सांस भरते हुए धीरे धीरे कंधे को ऊपर की ओर उठाएं। कुछ देर तक इसी अवस्था में रहे। 
• अंत में सांस छोड़ते हुए पुरानी अवस्था में आएं। इस प्रक्रिया को तीन बार आधे आधे मिनट का विराम लेते हुए दोहराएं। 

2. सर्वांग आसन - Sarvangasana ‘The shoulder stand pose’

कैसे करें-

• जमीन पर सीधे लेट जाए और सांस बाहर की ओर छोड़ें।
• इसके बाद एक लंबी सांस भरें और अपने दोनों पैरों को ऊपर की ओर उठाएं। 
• सांस को छोड़ते हुए अपने कमर को हाथ की मदद से उठाकर सीध करें। कुछ सैकेंड के लिए इसी तरह रहें। इस प्रक्रिया को विराम लेते हुए तीन बार दोहराएं।

3. वज्र आसन - Vajrasana ‘The Diamond Pose’

कैसे करें- 

• फर्श पर घुटनों के बल बैठ जाएं और हथेलियों को अपने थाई पर रखें।
• इसके बाद कमर को सीधा रखें और सांस को छोड़ते हुए इस आसन को आधे मिनट के विराम के बाद दोहराएं।

4. मत्स्य आसन - Matsyasana 

कैसे करें-

• सुपाइन(Supine) अवस्था में ले जाएं। अपने हाथों को अपने बुटॉक्स(Buttocks) के नीचे रखें। 
• कोहनी(Elbows) पर दबाव देते हुए स्पाइन(Spine) से आर्क बनाए। साथ ही अपने सर को पीछे की तरफ हल्का सा झुकाएं। 
• सांस छोड़ते हुए आसन से वापस आएं। आधे आधे मिनट बाद इस आसन को दोहराएं।
नोटः इन सभी योगा की मदद से आप जल्द ही अपना वजन बढ़ा सकते हैं।   

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in