छाती का एक्स-रे टेस्ट - Chest X Ray in Hindi

छाती का एक्स-रे टेस्ट - Chest X Ray in Hindi

छाती का एक्स-रे आपकी छाती का चित्र होता है जिसमें आपके फेफड़े, दिल और हड्डियां दिखाई देती हैं। यह जांच शीघ्र और दर्द रहित होती है। यदि आप गर्भवती हैं या गर्भवती होने की संभावना है तो जांच से पहले स्टाफ को बताएं।

अपनी जांच के लिए समय पर पहुंचें। जांच में लगभग 15 मिनट लगते हैं। यहां लगभग 30 मिनट तक रुकने की तैयारी के साथ आएं।

जांच के दौरान - How to Prepare for X Ray in Hindi

  • आपको उन कपड़ों को उतारना होगा जिन पर कोई धातु की चीज़ हो जैसे ब्रा या शर्ट जिन पर स्नैप या जिप लगी होती है। आपको अस्पताल का गाउन पहनने के लिए कहा जा सकता है।
  • दो एक्स-रे लिए जाते हैं। आपको लंबी सांस लेने के लिए कहा जाएगा और जब एक्स-रे लिया जाता है तो सांस रोकने के लिए कहा जाएगा।
  • पहले एक्स-रे के लिए एक्स-रे बोर्ड के सामनें खड़े हो जाइए। अपने दोनों हाथ सामनें कीजिए ताकि आपके कंधों के फलक अलग हों।
  • दूसरे एक्स-रे के लिए अपने शरीर का बायां हिस्सा एक्स-रे बोर्ड की ओर करें और अपने दोनों हाथ सिर से ऊपर उठाएं।
  • जांच के परिणाम आपके चिकित्सक को भेजे जाते हैं। आपका चिकित्सक जांच परिणाम आपको बताएगा।
  • यदि आपको कोई प्रश्न पूछना है या कोई चिंता की बात है तो अपने चिकित्सक या नर्स से बात करें।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in