हर्निया - Hernia in Hindi

हर्निया - Hernia in Hindi

हर्निया क्या है - What is Hernia in Hindi

हर्निया (Hernia) में पेट की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं और उसी कमजोर जगह से आंतें बाहर निकल आती हैं। यह समस्या पुरुषों व महिलाओं दोनों में हो सकती है, किन्तु पुरुषों में अधिक पाई जाती है। अधिकाँश मामलों में पुरुषों में हर्निया कमर के भाग में होता है। यह कमर की मांसपेशियों में कमज़ोरी आने पर होता है।

पचास साल की आयु के बाद यह समस्या अधिक देखी गई है। डॉक्टरों के अनुसार शरीर के आंतरिक अंगों का विकास बाहरी तरफ की दीवार की ओर होने के कारण हर्निया होता है। हर्निया की समस्या जन्मजात भी हो सकती है। ऐसी स्थिति में इसे जन्मजात हर्निया (Congenital Hernia) कहते हैं।

हर्निया के लक्षण - Hernia Symptoms in Hindi

  • किसी भारी वस्तु के उठाने पर पेट में सूजन का उभर आना,
  • पेट की चर्बी या आँतों का बाहर की ओर निकलना,
  • पेट के निचले भाग में उभार या सूजन महसूस होना
  • पेट में फुलावट, दर्द और भारीपन,
  • मल-मूत्र त्यागने में परेशानी
  • लंबे समय तक खड़े रहने या बैठने में दर्द महसूस होना,

हर्निया के कारण - Hernia Causes in Hindi

हर्निया होने के कुछ संभावित कारण:

  • पैदाइशी तौर पर
  • बढ़ती उम्र
  • चोट लगना
  • पुराना ऑपरेशन
  • भारी वजन उठाना
  • पुरानी खाँसी
  • मोटापा (Obesity)
  • कब्ज
  • पेशाब में रुकावट
  • गर्भावस्था
  • पेट की मांसपेशियों की कमजोरी
  • पेट की मांसपेशियों में विकार
  • आनुवंशिकता (Hereditiary)

हर्निया का इलाज - Hernia Treatment in Hindi

  • हर्निया का एकमात्र सफल और कारगर उपाय ओपन और लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के रूप में उपलब्ध है।
  • 90 प्रतिशत मामलों में हर्निया दोबारा नहीं होता, लेकिन दस प्रतिशत लोगों में ऑपरेशन के बाद फिर से हर्निया की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसलिए डॉक्टर के निर्देशानुसार सावधानी बरतें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से मुलाकात करने में न हिचकें।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in