कब्ज - Constipation in Hindi

कब्ज - Constipation in Hindi

कब्ज एक बेहद आम बीमारी बन चुकी है। मल त्याग एक प्राकृतिक क्रिया है। लेकिन जब मल त्याग करने में अगर परेशानी आती है तो उस समस्या को कब्ज (Kabj) कहते हैं। अनियमित खानपान और गलत जीवनशैली के कारण यह बीमारी लगातार बढ़ती जा रही है।

कब्ज क्या है  - About Constipation in Hindi

कब्ज का अर्थ बहुत कड़ा मल या मल त्याग करने में कठिनाई होती है। अगर भोजन में रेशे (फाइबर) या पानी की मात्रा कम हो तो आंतों में भोजन धीरे धीरे खिसकता है और बड़ी आंत (Large intestine) उसमे से पानी सोखती रहती है जिसके कारण वह धीरे धीरे कड़ा हो जाता है और मल त्यागने में दिक्कत आती है। 

कब्ज के लक्षण - Kabj Symptoms in Hindi

  • ऐंठन हो, दर्द हो, पेट फूल जाए या मतली हो
  • ऐसा महसूस हो कि आपकी अँतड़ियां पूरी तरह से खाली नहीं हुई हो
  • मल त्याग के लिए ज़ोर लगाना पड़े

कब्ज के कारण - Causes for Constipation in Hindi

  • ऐसे आहार जिनमें चर्बी और शक्कर ज्यादा हों और रेशे कम हों।
  • काफी मात्रा में तरल पदार्थ न लेना।
  • निष्क्रिय रहना।
  • जब आप को मल त्याग की इच्छा हो तब शौचालय न जाना।

कब्ज़ का इलाज - Treatment of Constipation in Hindi

कब्ज़ को दूर करने का सबसे उपयोगी उपाय अधिक मात्रा में पानी पीना और खाने में फाइबर को शामिल करना होता है। कुछ अन्य उपाय निम्न हैं: 

  • दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए। गुनगुने या गरम पानी से आपकी आँतों को आसानी से काम करने में मदद मिल सकती है।
  • ब्रैन सिरियल, होल ग्रेन ब्रेड, कच्ची सब्जियां, ताजे या सुखाये हुए फल, सूखा मेवा और पॉपकॉर्न जैसी अधिक रेशे वाली चीजें खाइए। रेशे शरीर से मल को निकलने में मदद करते हैं।
  • चीज़, चॉकलेट और अण्कडें आदि कम खाना चाहिए क्योंकि इनसे कब्ज (Kabj) बढ़ सकती है।
  • मल को नरम करने के लिए आलू बुखारे या सेब का रस पीजिए।
  • अपनी आँतों को ठीक से काम करने में मदद करने के लिए कसरत कीजिए।
  • कब्ज में पैदल चलने से लाभ होता है।
  • जब आप को मल त्याग करने की इच्छा हो, शौचालय जाएं।
  • एनीमा का उपयोग करने से पहले अपने चिकित्सक की सलाह लें।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in