बेरीबेरी (Beriberi)
बेरीबेरी (Beriberi) विटामिन बी 1 की कमी से होने वाला रोग है। ये हमारे शरीर के बहुत से हिस्सों जैसे मांसपेशियां, हृदय और पाचन शक्ति आदि को प्रभावित करता है। दक्षिण पूर्व एशिया के वे हिस्से जहाँ का मुख्य भोजन चावल है, वहां के लोग इससे काफी संख्या में पीड़ित हैं।
बेरीबेरी रोग की जानकारी (About Beriberi in Hindi)
यदि समय पर बेरीबेरी का उपचार न हो तो इस रोग से व्यक्ति की मौत भी संभव है। ऐसे में यदि आपके खाने में प्रचुर मात्रा में विटामिन बी 1 है तो बेरीबेरी रोग का खतरा बेहद कम हो जाता है। मीट, डेरी उत्पाद तथा अनाज विटामिन बी 1 के मुख्य स्त्रोत हैं जो बेरीबेरी रोग से आपकी सुरक्षा करते हैं और इस रोग के होने की सम्भावना को कम करते हैं।
बेरी बेरी रोग के प्रकार (Types of Beriberi)
बेरीबेरी रोग दो तरह का होता है पहला आर्द्र बेरीबेरी (Wet Beriberi) और दूसरा शुष्क बेरीबेरी (Dry Beriberi)। शुष्क बेरीबेरी नर्व को कमजोर कर देता है जिससे मांसपेशियों की शक्ति खत्म हो जाती है, या कह सकते हैं कि मांसपेशियां पैरालाइज हो जाती हैं। आर्द्र या वेट बेरीबेरी हार्ट को प्रभावित करता हैi इस अवस्था में मनुष्य का हार्ट भी फेल हो जाता है।
Beriberi, बेरीबेरी, Hindi
ज्यादा पठित
- होली पर रंग कैसे छुड़ाए
- क्या करें अगर होली का रंग आंख में चला जाए
- घर पर प्राकृतिक रंग बनाने की विधि
- चिकनगुनिया के दौरान जोड़ों के दर्द को दूर करने के उपाय
- चेहरे के काले दाग धब्बे मिटाने के लिए घरेलू उपाय
- कद बढ़ाने के लिए घरेलू उपचार
- माइग्रेन इलाज के लिए प्राकृतिक घरेलू नुस्खे
- क्या आप को करेला खाने का सही तरीका आता है ?
- 6 तरीके जो 7 दिन में पेट को अंदर कर देंगे
- पुरुषों की कमजोरी को जड़ से मिटाने के देसी तरीके