लहसुन के फायदे और नुकसान - Garlic (Lahsun) Benefits and Side Effects in Hindi

लहसुन के फायदे और नुकसान - Garlic (Lahsun) Benefits and Side Effects in Hindi

लहसुन (Garlic) हर रसोई का अभिन्न हिस्सा है। बात चाहे खाने में स्वाद बढ़ाने की हो या स्वास्थ्य की, लहसुन का काम हर जगह है। लहसुन एल्लीयम(प्याज) फॅमिली का पौधा है और यह पूरी दुनिया में उगाया जाता है। अपनी तेज महक और हेल्थी गुणों के कारण खाना बनाने में विशेष रूप से इस्तेमाल किया जाता है। 

लहसुन में मौजूद Allicin नाम का सल्फर कम्पाउंड इसके हेल्थ बेनिफिट को बनाता है और लहसुन की तेज गंध भी इसी कारण होती है। यूँ तो लहसुन हाइली न्यूट्रिशियस होता है लेकिन इसमें कैलोरी बहुत कम होती है। लहसुन में मैगनीज, विटामिन बी6, विटामिन सी, सेलेनियम, फाइबर, कैल्शियम, कॉपर, पोटैशियम, फॉस्फोरस, आयरन और विटामिन बी1 पाये जाते हैं।

लहसुन के फायदे - Benefits of Garlic in Hindi

1. कॉमन कोल्ड - Garlic for Common Cold

अक्सर सर्दी से पीड़ित रहने वाले लोगों के लिए लहसुन बेहद लाभकारी है। यह कॉमन कोल्ड की अवधि को घटाता है और बॉडी की इम्युनिटी बढ़ाता है।

2. ब्लड प्रेशर - Garlic for Blood Pressure

लहसुन के प्रयोग से हाइपर टेंशन या हाई ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है, जो कार्डियोवैस्कुलर डिजीज जैसे हार्ट अटैक और स्ट्रोक्स का कारण होता है।

3. कोलेस्ट्रॉल - Garlic for Cholestrol

लहसुन कोलेस्ट्रॉल लेवल को सुधारता है जिससे हार्ट अटैक की सम्भावना कम होती है।

4. अल्जाइमर - Garlic for Alzheimer

लहसुन के प्रयोग से अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी बीमारियों से भी रक्षा होती है। लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जिसके कारण ऐसा होना संभव होता है।

5. इन्फेक्शन - Garlic for Infections

लहसुन अलग अलग तरह के इन्फेक्शन से भी बचाता है। इसलिए कहा जाता है कि लहसुन उम्र बढ़ाने में भी सहायक है।

6. कैंसर - Garlic for Cancer

लहसुन प्रोस्टेट, कोलोन और पेट के कैंसर से भी बचाता है। इस तरह के कैंसर के लिए बनाई जाने वाली दवाओं में लहसुन का इस्तेमाल होता है।

7. वेट लॉस - Garlic for Weight Loss

यदि आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो अपनी डाइट में लहसुन को बढ़ाएं। इससे शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम होती है।

8. झड़ते बालों के लिए - Garlic for Hair Fall

अगर आपके बाल बहुत गिर रहे हैं पतले हो रहे हैं तो लहसुन को कुचलकर स्कैल्प पर लगायें। बेहद फायदा होगा।

9. पाचन - Garlic for Digestion

लहसुन के प्रयोग से खाना आसानी से पच जाता है। जिन लोगों को गैस की प्रॉब्लम है उन्हें लहसुन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। निहार मुँह एक कली लहसुन साबुत पानी के साथ लेने से समस्या ठीक हो जाती है।

10. अस्थमा - Garlic for Asthma

लहसुन का प्रयोग अस्थमा रोगियो के लिए बेहद प्रभावी है। इसके सेवन से रेस्पिरेटरी संबंधी परेशानियां ख़त्म होती हैं और आसानी से सांस ली जाती है।

11. ब्रेस्ट कैंसर - Garlic for Breast Cancer

लहसुन का रोजाना प्रयोग कई तरह के कैंसर से बचाता है जिनमे से ब्रेस्ट कैंसर भी शामिल है। आजकल महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे ब्रेस्ट कैंसर से बचने के लिए लहसुन को रोजाना डाइट में शामिल करें।

12. दांत दर्द - Garlic for Toothache

दांत दर्द की शिकायत होने पर लहसुन की कली को दांत के नीचे कुछ देर दबा के रखें। इससे दर्द से राहत मिलती है।

13. दाद - Garlic for Ring worm

शरीर में दाद होने पर भी लहसुन के अर्क का प्रयोग कर दाद से राहत पाई जा सकती है।

14. डायरिया - Garlic for Diarrhea

लहसुन का प्रयोग डायरिया से भी बचाता है। पाचन शक्ति बढ़ती है और शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलते हैं।

15. आँखों का इन्फेक्शन - Garlic for Eye infection

लहसुन में विटामिन सी, सेलेनियम और अन्य तत्व मिलकर आँखों के इन्फेक्शन से भी बचाते हैं।

लहसुन से सावधानी - Precaution from Garlic

  • लहसुन की हाई डोज़ ब्लीडिंग का कारण हो सकती है क्योंकि यह तासीर में गरम होता है।
  • ज्यादा खाने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में दिक्कत हो सकती है।
  • यह ब्लड प्रेशर को लो कर सकता है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in