चिया के बीज, तुलसी की प्रजाति के बहुत ही छोटे बीज होते हैं। ये शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में बहुत फायदेमंद होते हैं। चिया के बीजों में कई औषधीय गुण भी होते हैं, जो शरीर में मेटाबॉलिज्म प्रणाली को संतुलित, भूख को शांत करने, पानी की मात्रा बनाए रखने, चर्बी या वसा कम करने में लाभकारी सिद्ध होते हैं।
चिया के बीजों में प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा 3, फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज व अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं। जो शरीर को पोषण तो देते ही हैं साथ ही कई तरह की बीमारियों से भी बचाते हैं। ये शरीर से विषैले पदार्थों को दूर करने और खून में शक्कर के स्तर को संतुलित करने में सहायक होता है।
सूजन कम करे - Reduce Swelling
चिया के बीजों के नियमित सेवन से सूजन की परेशानी दूर होती है। एक गिलास पानी में एक चम्मच चिया के बीजों आधे घंटे के लिए भिगोएं। आधे घंटे बाद बीजों वाला पानी गाढ़े घोल में बदल जाएगा। इस घोल को पीने से पाचन प्रणाली बहुत ही अच्छी होती है। इससे फाइबर की उच्च मात्रा मिलती है।
मोटापा घटाए - Reduced Obesity
वजन कम करने या मोटापा घटाने के लिए चिया यानि तुलसी प्रजाति के बीज बहुत ही लाभदायक होते हैं क्योंकि यह भूख शांत करते हैं। चिया बीजों को भोजन के रूप में इस्तेमाल करने से भूख कम लगती है। ये बीज पानी को अवशोषित करने की क्षमता रखते हैं, जिस कारण ये एक जेल पदार्थ में बदल जाते हैं और मोटापा कम करने में मदद करते हैं। चिया बीज, कैलोरी की कम मात्रा के साथ सभी पोषक तत्वों की कमी को दूर करते हैं।
कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करना - Cholesterol Control
चिया के बीजों में ओमेगा- 3 ऑयल का गुण पाया जाता है, जो हृदय और कोलेस्ट्रॉल की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। चिया के बीजों में ओमेगा- 3 ऑयल होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकालता है।
हृदय रोग तथा कैंसर से बचाव - Heart Disease and Cancer Prevention
चिया के बीजों में एंटी ऑक्सीडैंट्स पर्याप्त मात्रा में होते हैं, जो शरीर से फ्री रैडीकल्स को बाहर निकालने में मदद करता है। फ्री रैडीकल्स का संबंध हृदय यानि दिल के रोग और कैंसर से होता है। ये बीज ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करते हुए हृदय को स्वस्थ रखने में बहुत ही लाभकारी सिद्ध होते हैं।
तंत्रिका तंत्र को मजबूत करना - Strong Nervous System
वनस्पति के आधार पर आधार पर चिया के बीज प्रोटीन व आवश्यक अन्य पोषक तत्वों का मुख्य स्रोत हैं। जिनके सेवन से मांसपेशियां, मस्तिष्क कोशिकाएं और तंत्रिका तंत्र को मजबूत होता है। चिया के बीजों का सेवन करने से अल्जाइमर जैसे रोग से छुटकारा मिलता है।
तापमान स्थिर रखना - Maintain Body Temperature
चिया के बीजों को रोजाना खाने से पर्याप्त पोषण मिलता है साथ ही शरीर का तापमान भी स्थिर रहता है। इसमें आयरन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, पोटेशियम, मैग्नीशियम व अन्य के गुण होते हैं। इन गुणों से व्यक्ति को अंदरूनी ताकत को बनाए रखने और सुधारने में मदद मिलती है।
दांत और हड्डियां मजबूत - Strong Bone and Teeth
चिया के बीजों का सेवन करने से 18 फीसदी कैल्सियम की कमी पूरी होती है, जो दांत और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसलिए इन बीजों रोजाना अपने भोजन में शामिल करना चाहिए।
प्रोस्टेट कैंसर - Prostate cancer
कुछ रिसर्च के अनुसार, चिया के बीजों में अल्फा- लिनोलेनिक एसिड होता है, जिसके अत्यधिक सेवन से प्रोस्टेट कैंसर की संभावना बढ़ जाती हैं। यदि आप प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित हैं तो चिया के बीजों का सेवन करना बंद कर दें।
हाइ ट्राइग्लिसराइड्स - High Triglycerides
व्यक्ति के खून में कई प्रकार के वसा (Fat) होते हैं, कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स भी शामिल होते हैं। चिया का सेवन करने से ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर बढ़ता है, जो हृदय, रक्तचाप आदि बीमारियों का कारण बनता है।
एलर्जी - Allergies
चिया के बीजों का अधिक मात्रा में सेवन करने से एलर्जी, शरीर पर निशान, सांस लेने में दिक्कत, खुजली, दस्त, उल्टी, सूजन आदि समस्याएं हो सकती हैं।