एवोकाडो के फायदे और नुकसान - Avocado Benefits and Side Effects in Hindi

एवोकाडो के फायदे और नुकसान - Avocado Benefits and Side Effects in Hindi

भारतीय फल नाशपाती के समान दिखने वाला एवोकाडो (Avocado) मेक्सिकन फ्रूट है। मक्खन फल के नाम से प्रसिद्ध यह फल गुणों की खान है। प्राकृतिक तौर पर एवोकाडो में 20 तरह के विटामिन और मिनरल पाये जाते हैं जिसमे लगभग हर बीमारी का उपचार छिपा है।

एवोकाडो को सलाद की तरह, फल की तरह या ब्रेड में बटर की तरह लगाकर भी खाया जा सकता है। इसका क्रीमी और बटरी गूदा मक्खन सा स्वाद देता है और मक्खन से कहीं अधिक लाभदायक होता है। इसके लाभ को देखते हुए भारत में उत्तराखंड में इसकी खेती की जा रही है।

एवोकाडो में 14000 से भी अधिक फोटोलिक केमिकल होते हैं। इसका तेल औषधि बनाने के साथ साथ शैम्पू बनाने और सौन्दर्य प्रसाधन बनाने में प्रयोग होता है। एवोकाडो का पेड़ ठंड के प्रति संवेदनशील होता है जिससे इसके फूल दिसंबर से मार्च के बीच लगते हैं। इसमें मौजूद फ़ॉलिक एसिड, प्रोटीन और विटामिन बी6 महिलाओं में फर्टिलिटी बढ़ाने में कारगर है।

एवोकाडो के फायदे - Benefits of Avocado in Hindi

1. हृदय के लिए - Avocado for Heart

एवोकाडो में Sitosterol होता है, जिसके निरंतर सेवन से कोलेस्ट्राल की मात्रा नियंत्रित रहती है और हार्ट स्वस्थ रहता है।

2. आँखों के लिए - Avocado for Eyes

एवोकाडो में Lutein और Zeaxanthin जैसे तत्व पाये जाते हैं जो आँख को स्वस्थ रखते हैं।

3. ऑस्टियोपोरोसिस में फायदेमंद - Avocado for osteoporosis

एवोकाडो में विटामिन के होता है जो कि विटामिन सी और कैल्शियम की ओवर शैडो है। ऑस्टियोपोरोसिस में इससे लाभ मिलता है।

4. कैंसर में फायदेमंद - Avocado for Cancer Patients

एवोकाडो अग्नाशय और सर्वाइकल कैंसर से बचाता है।

5. बेबी हेल्थ के लिए अच्छा - Avocado for Baby Health

एवोकाडो खाने से मिसकैरिज की सम्भावना कम हो जाती है। साथ ही गर्भ में बच्चों को सभी जरुरी पोषक तत्व मिलते हैं जिससे बच्चा हेल्थी होता है।

6. अवसाद में राहत - Avocado for Depression

एवोकाडो में सेरोटोनिन (फील गुड हार्मोना) पाया जाता है जो डिप्रेशन से बचाता है।

7. पाचन क्रिया में फायदेमंद - Avocado for Digestion

एवोकाडो में फाइबर भी उचित मात्रा में होता है जो कि पाचन संबंधी समस्याओं को ठीक करता है। 

8. शुगर में राहत - Avocado to prevent Diabetes

एवोकाडो ब्लड शुगर की कण्ट्रोल करता है क्योंकि इसमें मोनो सैचुरेटेड फैट पाया जाता है। 

9. रक्तचाप कंट्रोल - Avocado to control Blood Pressure

एवोकाडो में पोटैशियम पाया जाता है जीससे इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

10. इम्यून सिस्टम - Avocado for Immune System

एवोकाडो में Glutathione पाया जाता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।

11. स्किन - Avocado for Glowing Skin

एवोकाडो में मौजूद विटामिन सी और ई से त्वचा को पोषण मिलता है जिससे त्वचा प्राकृतिक रूप से ग्लो करती है।

12. गंजापन - Avocado for Baldness

एवोकाडो को नारियल के दूध के साथ बालों में लगाने से गंजापन दूर होता है।

अन्य लाभ - Other Benefits of Avocado

  • यह एंटी एजिंग फ्रूट भी है। रोज इसके सेवन से त्वचा पर उम्र का प्रभाव दिखाई नही देता। 
  • सभी फ्रूट से ज्यादा प्रोटीन एवोकाडो में पाया जाता है जो त्वचा में मॉइश्चर बनाए रखता है।
  • एवोकाडो को सलाद के रूप में या फल की तरह रोज खाया जा सकता है। 
  • यह बॉडी में हार्मोन को बैलेंस रखता है। 
  • महिलाओं में पीएमएस की समस्या में भी लाभकारी है।

एवोकाडो से सावधानी - Precaution from Avocado in Hindi

  • अधिक मात्रा में एवोकाडो खाने से वजन बढ़ने की सम्भावना होती है।
  • यदि आप एलर्जिक हैं तो एवोकाडो ना खाएं। इसे खाने से एलर्जी बढ़ सकती है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in